Team India का सुपर 8 मुकाबला हुआ फिक्स! इन 3 टीमों से खेलेगा भारत, सामने आया पूरा शेड्यूल
Team India का सुपर 8 मुकाबला हुआ फिक्स! इन 3 टीमों से खेलेगा भारत, सामने आया पूरा शेड्यूल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (Team India) अपना रथ अब आगे की ओर मोड़ चुका है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक तरफ़ा हराते ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में जगह बना लिया है. Team India ने पाकिस्तान को 61 रन से शिकस्त दिया है. भारत ने इस जीत के साथ ही सुपर 8 में अपनी जगह तय कर ली है. हालाँकि भारत (Team India) का अभी भी लीग मुकाबला बाकी है. Team India को 18 तारीख को अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलना होगा.

वही पाकिस्तान की टीम को भी सुपर 8 में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी लीग मुकाबला में नामीबिया से भिड़ना है. पाकिस्तान यह मुकाबला जीतती है तो सुपर 8 में जगह बना सकती है. वही भारत का सुपर 8 शेड्यूल तय हो चुका है.

Team India का सुपर 8 मुकाबला हुआ फिक्स

सुपर 8 के लिए दो ग्रुप बनाया गया है. हर ग्रुप में चार टीमें होंगी. लगातार तीसरी जीत के साथ Team India ने ग्रुप 1 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ग्रुप  1 में भारत के साथ किन टीमों ने अपनी जगह बना ली है. उनका नाम तय लग रहा है. भारत के साथ ही वेस्टइंडीज ने भी अपने 3 मुकाबले जीत कर सुपर 8 में जगह बना चुकी है और दक्षिण अफ्रीका ने अब तक अपने तीनों मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है. यह तीनो टीम ग्रुप 1 में है. तो वही चौथी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाबवे में टक्कर है. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उनको लगभग बाहर कर चुकी है. और ज़िम्बाबवे के पास 2 मुकाबला है एक मुकाबला जीतते ही सुपर 8 में जगह बना सकती है.

सुपर 8 में Team India का शेड्यूल आया सामने

भारतीय टीम का सुपर 8 मुकाबला 3 टीमों से खेला जायेगा. जिसमे पहला होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 22 फरवरी, अहमदाबाद में खेला जायेगा. दूसरा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया/जिम्बाब्वे, 26 फरवरी, चेन्नई में, तीसरा भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1 मार्च, कोलकाता में खेला जायेगा.

ALSO READ:Ishan Kishan: “मेरे देश के लिए यह मैच…”, ‘प्लेयर ऑफ़ मैच’ अवार्ड लेते हुए ईशान किशन ने गंभीर-सूर्या को नही इन्हें दिया श्रेय