Rinku Singh

आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 में भारत का अहम् मैच चेन्नई में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला जा रहा था. इस मैच से पहले भारतीय टीम के ऑलराउंडर रिंकू सिंह (Rinku Singh)घर वापस चले गये थे जिसकी वजह यह मानी जा रही थी कि उनके पापा की तबियत बेहद खराब थी. लेकिन रिंकू सिंह मैच शुरू होने से पहले चेन्नई में टीम इंडिया को ज्वाइन कर लिए थे. रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता की तबियत ठीक हो जाएगी ऐसा लगा था लेकिन क्या पता था  इधर रिंकू सिंह (Rinku Singh) मैच के लिए आये और उनके पिता की निधन हो जाएगी.

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता की हुई निधन

रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खचंद्र सिंह लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. लेकिन अब वह नहीं रहे है. कैंसर से लड़ते हुए उनकी मौत हो गयी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उन्होंने 27 फरवरी की सुबह आखिरी सांस ली. खचंद्र सिंह काफी समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और डॉक्टर उनकी हालत संभालने के लिए लगातार इलाज कर रहे थे. रिंकू (Rinku Singh) के पिता डॉक्टरों की निगरानी में जरूर थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा था.

रात को मैदान में थे रिंकू सिंह (Rinku Singh)

आज सुबह रिंकू के पिता आखिरी साँस लिए लेकिन बेटे रिंकू सिंह ने अपने आप को मैदान में टीम के लिए रखा था. वह मैच से पहले ही अपने पिता के पास गये थे लेकिन देश की ड्यूटी निभाने के लिए वह आ गये थे. अब उनके पिता नहीं रहे लेकिन रिंकू को प्लेइंग इलेवन में भले ही जगह नहीं मिली हो. लेकिन मैदान में वह फील्डिंग करते दिखे थे. क्रिकेट के कई दिग्गज उनके पिता के लिए श्रद्धांजलि दे रहे है.

ALSO READ:IND vs ZIM: 72 रन की बम्पर जीत के बावजूद सेमीफाइनल में नही पहुंचा भारत, विश्वकप सेमीफाइनल के लिए करना होगा बस ये काम