IND vs WI
IND vs WI

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए सुपर 8 का करो या मरो का अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच (IND vs WI) में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. भारत ने बेहतरीन गेंदबाजी की लेकिन वेस्टइंडीज की हिटिंग पॉवर ने भारत के सामने 195 रन का बड़ा लक्ष्य रख दिया.

इतने बड़े लक्ष्य के सामने भारत को शुरुआती झटके लगे लेकिन संजू ने इस मैच (IND vs WI) में जबरदस्त बल्लेबाजी की. और भारत ने इस मैच को 19. 2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

संजू ने रचा इतिहास, जीत लिया 140 करोड़ भारतीय का दिल

IND vs WI मैच में भारत ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन एक बार फिर खराब शुरुआत मिली और अभिषेक शर्मा बिना बड़ी पारी खेले 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन भी कुछ ख़ास नहीं कर सके 6 गेंद में 10 रन बना सके. लेकिन कप्तान सूर्या ने संजू का कुछ साथ दिए साझेदारी बनाये. संजू ने इस मैच में अपने दम पर पूरी खेल पलट दिए. हालाँकि सूर्या की पारी भी लम्बी नही रही और महज 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. फिर तिलक वर्मा और संजू ने मैच की रफ़्तार बढ़ाये.

और संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी खेलकर इस अहम मुकाबले में अर्धशतक जड़े. इस बीच तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली. तिलक ने तेज 15 गेंदों पर 27 रन बनाए. और आउट हुए लेकिन संजू टिके रहे. हार्दिक पंड्या 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए. विकेट गिरते रहे लेकिन संजू इस बार गजब के फर्म में दिखे उन्होंने IND vs WI मैच में 50 गेंद में 97 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने दबाव में चेस करते हुए गजब का प्रदर्शन किय हार्दिक के बाद दुबे ने 2 चौका मारकर मैच खत्म करने के नजदीक पहुँचाया. अंतिम ओवर में संजू ने छक्का और चौका मरकर मैच खत्म किया और भारत को सेमीफाइनल में पहुँचाया और इस मैच में संजू ने नाबाद पारी खेलकर इतिहास भी रचा दिया.

गंभीर ने हरा दिया था मैच, भारत की शर्मनाक फील्डिंग

IND vs WI मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के तरफ से पॉवर प्ले में बेहतरीन गेंदबाजी की भले विकेट ना मिले हो लेकिन वेस्टइंडीज को खमोश रखने में कामयाब रही और 6 पहले 6 ओवर में वेस्ट इंडीज ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बनाये थे. वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रोस्टन चेज ने 25 गेंद में 40 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शाई होप ने 31 गेंद में 32 रन बनाकर टीम वेस्टइंडीज के लिए सधी हुई शुरुआत की.

फिर आगे की जिम्मेदारी  शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंद में 27 रनों का अहम योगदान दिया, जबकि शेफरन रदरफोर्ड ने 9 गेंद में 14 बनाए. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 34 जबकि जेसन होल्डर ने 37 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती के खाते में भी एक-एक विकेट आया.

ALSO READ:IND vs WI: भारत ने टॉस जीता चुनी पहले गेंदबाजी, टीम में हुआ एक बदलाव, देखें प्लेइंग XI