IND vs ENG: गंभीर ने हरा दिया था सेमीफाइनल, तभी रोहित के चेले ने पलट दिया मैच, 7 रन से भारत को मिली जीत, फाइनल में एंट्री

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारत टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया. वही भारत के लिए वानखेड़े का मैदान में बड़ा लक्ष्य खड़ा करने के लिए ओपनिंग जोड़ी से उम्मीद थी और हुआ भी वैसा ही. हालाँकि एक बार फिर अभिषेक शर्मा का बल्ला धोखा दिया और भारतीय टीम के लिए (IND vs ENG) वह कुछ ख़ास नहीं कर सके. अभिषेक महज 9 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद भारत के लिए एक बार फिर संजू सैमसन बड़ा खिलाड़ी बनकर बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए बेहतरीन पारी खेली. संजू सैमसन की पारी की मदद से भारत ने 253 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड 246 रन बना स्की और भारत को IND vs ENG के सेमीफाइनल में 7 रन से जीत मिली.

संजू सैमसन की जबरदस्त पारी, भारत की बचायी लाज

IND vs ENG मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के लिए संजू एक बार फिर संकटमोचन बने उन्होंने ईशान किशन के साथ साझेदारी कर भारत को मुसीबत से ना सिर्फ निकला बल्कि भारत को तेज स्कोर तक पहुँचाया. हालाँकि सैमसन शतक से चूक गए. सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने इस पारी में 8 चौका और 7 छक्का जाड़े. ईशान किशन ने चार चौके और दो छक्कों के साथ 39 रन बनाए. इसके बाद शिवम दुबे ने हाथ खोलते हुए 25 गेंदों पर 43 रन ठोक दिए. IND vs ENG मैच के अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या ( 12 गेंद में 27 रन) और तिलक वर्मा (7 गेंद में 21 रन) ने तूफानी बैटिंग से टीम को 250 के पार पहुंचा दिया.

भारत ने रच दिया इतिहास, हरा हुआ मैच में जीत की हासिल

IND vs ENG सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के तरफ से बेहतरीन शरूआत मिली. उन्होंने हर गेंदबाज को धोया. लेकिन भारत के गेंदबाज ने बीच बीच में विकेट भी चटकते रहे. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने भी 20 गेंद में 35 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी 25 रनों का योगदान दिया. लेकिन एक बल्लेबाज ने भारत से जीत छिनने पर अमादा था. वह थे जैकब बेथल जिन्होंने अकेले ही मैच पलट दिया. बेथल ने अकेले दम पर इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा. उन्होंने 48 गेंद में 105 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए.

लेकिन भारत के तरफ से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के ओवर ने मैच में अंतर पैदा कर दिया. वही अक्षर की शानदार कैच की वजह से भी भारत कही ना कही इस मैच में बना था. और अंतिम में महज भारत को 7 रन से जीत मिली.

ALSO READ:IND vs ENG: वानखेड़े में भारत टॉस हारा, टीम में हुआ एक बदलाव, सूर्या ने कहा- “मैं पहले…”