आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
90 दिन बाद फिर शुरू होगा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, भारतीय टीम का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाक मुकाबला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया है. भारतीय टीम ने लगातार दूसरा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत चुका है. दरअसल, इस समय भारतीय टीम पुरुष की बात करे तो एक के बाद एक ट्रॉफी झोली में गिर रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियन ट्रॉफी, और टी20 वर्ल्ड कप 2026 ये तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है. वही भारतीय महिला टीम ने भी पिछले साल आईसीसी वनडे विश्वकप 2025 में पहली बार ट्रॉफी भारत ने अपने नाम किया है. यह एक इतिहास बन चुका है. लेकिन अभी सिलसिला यही नही थमने वाला है. अब एक और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना बाकी है.

90 दिन बाद फिर शुरू होगा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

जी हां, भारत में होस्ट हुए इस बार का पुरुष टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है. लेकिन फैंस के लिए एक खुशखबरी आ गयी है. एक बार फिर 90 दिन बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. आईसीसी महिला टी20 विश्वकप 2026 का आयोजन होना है जो कि इंग्लैंड और वेल्स में होना है. जो अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. वनडे विश्वकप में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हारकर घर भेजा था वही फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब टी20 वर्ल्ड कप की बारी है जिसमे हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम एक और ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. जो महज 90 दिन बाद शुरू होने वाले है.

भारत-पाकिस्तान की इस तारीख को होगी भिड़ंत

महिल टी20 विश्वकप 20226 शुरू होने में महज 90 दिन बाकी है. यह विश्वकप 12 जून से शुरू होगा जो 5 जुलाई तक खेली जाएगी. पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. वही भारत का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ भी होना है 14 जून को एजबेस्टन में खेला जायेगा. इस विश्कप का फाइनल मुकाबला  5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. बता दें, टी20 वर्ल्ड कप भी अभी तक भारतीय टीम नहीं जीत सकी है. इसलिए इस बार भारतीय से ट्रॉफी की उम्मीद भी है.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2026 मैच
तारीख मैच समय वेन्यू
12 जून, शुक्रवार इंग्लैंड बनाम श्रीलंका रात 11:00 बजे एजबेस्टन
13 जून, शनिवार स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड दोपहर 3:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून, शनिवार ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका शाम 7:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
13 जून, शनिवार वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड रात 11:00 बजे हैम्पशायर
14 जून, रविवार बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड दोपहर 3:00 बजे एजबेस्टन
14 जून, रविवार भारत बनाम पाकिस्तान शाम 7:00 बजे एजबेस्टन
16 जून, मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका शाम 7:00 बजे हैम्पशायर
16 जून, मंगलवार इंग्लैंड बनाम आयरलैंड रात 11:00 बजे हैम्पशायर
17 जून, बुधवार ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दोपहर 3:00 बजे हेडिंग्ले
17 जून, बुधवार भारत बनाम नीदरलैंड शाम 7:00 बजे हेडिंग्ले
17 जून, बुधवार दक्षिण अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान रात 11:00 बजे एजबेस्टन
18 जून, गुरुवार वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड रात 11:00 बजे हेडिंग्ले
19 जून, शुक्रवार न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड रात 11:00 बजे हैम्पशायर
20 जून, शनिवार ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड दोपहर 3:00 बजे हैम्पशायर
20 जून, शनिवार पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश शाम 7:00 बजे हैम्पशायर
20 जून, शनिवार इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड रात 11:00 बजे हेडिंग्ले
21 जून, रविवार वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका दोपहर 3:00 बजे ब्रिस्टल
21 जून, रविवार दक्षिण अफ़्रीका बनाम भारत शाम 7:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
23 जून, मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड दोपहर 3:00 बजे ब्रिस्टल
23 जून, मंगलवार श्रीलंका बनाम पाकिस्तान शाम 7:00 बजे ब्रिस्टल
23 जून, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान रात 11:00 बजे हेडिंग्ले
24 जून, बुधवार इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज रात 11:00 बजे लॉर्ड्स
25 जून, गुरुवार भारत बनाम बांग्लादेश शाम 7:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
25 जून, गुरुवार दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड रात 11:00 बजे ब्रिस्टल
26 जून, शुक्रवार श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड रात 11:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड
27 जून, शनिवार पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड दोपहर 3:00 बजे ब्रिस्टल
27 जून, शनिवार वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड शाम 7:00 बजे ब्रिस्टल
27 जून, शनिवार इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड रात 11:00 बजे द ओवल
28 जून, रविवार दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दोपहर 3:00 बजे लॉर्ड्स
28 जून, रविवार ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत शाम 7:00 बजे लॉर्ड्स
30 जून, मंगलवार सेमीफाइनल 1 शाम 7:00 बजे द ओवल
2 जुलाई, गुरुवार सेमीफाइनल 2 रात 11:00 बजे द ओवल
5 जुलाई, रविवार फाइनल शाम 7:00 बजे लॉर्ड्स

ALSO READ:50 या 100 करोड़ नहीं, BCCI ने भारतीय टीम के लिए इतने अरब रुपये की इनाम की घोषणा! रकम सुनकर दंग रह गये लोग