IPL 2026 के पहले मैच में पहली बार होगा इन 2 टीमों का आमना-सामना! 17 साल के इतिहास में पहली बार भिड़ेगी दोनों टीम
IPL 2026 के पहले मैच में पहली बार होगा इन 2 टीमों का आमना-सामना! 17 साल के इतिहास में पहली बार भिड़ेगी दोनों टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज होने में अब कुछ दिन बचे है. इस बार आईपीएल 2026 की शुरुआत का तारीख ऐलान हो चुका है. पहला मैच  28 मार्च को खेली जाएगी. पिछले सीजन में लम्बे समय बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी थी. रजत पाटीदार के कप्तानी विराट कोहली का ट्रॉफी का सपना आख़िरकार पूरा हुआ. लेकिन अब IPL 2026 को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. हालाँकि अभी IPL 2026 पूरा शेड्यूल का ऐलान बाकी है. इस बीच एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. जिसमे पहले दिन कौन सी दो टीम भिड़ेंगी यह रिपोर्ट में खुलसा हुआ है.

आईपीएल के इतिहास में पहली बार ये 2 टीम होगी आमने-सामने

28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 का पहला मैच किन दो टीम के बीच होगा इसका जवाब आ चुका है. आईपीएल 2025 फाइनल की दो टीम RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था ऐसे में अब IPL 2026 में पहला मैच इन दो टीम के बीच नहीं खेली जाएगी और यह पहली बार होगा.  क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को बेंगलुरु में सीजन ओपनर में खेलने वाली है,  जबकि पंजाब किंग्स 29 मार्च को मुल्लनपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेल सकती है.

इस कदम से लीग को पहले ही दिन सबसे ज्यादा बिकने वाला मुकाबला दे सकता है, जिससे माहौल तुरंत गर्म हो जाएगा.

IPL 2026 में RCB अपना पहला मैच CSK के खिलाफ खेलेगी!

आईपीएल इतिहास पहली बार होगा जब पिछले साल की फाइनलिस्ट टीम इस बार पहले दिन मुकाबले में नही भिड़ेंगी. वही रिपोर्ट के मुताबिक़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेली जाएगी. वही फाइनलिस्ट की दूसरी टीम पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से 29 मार्च को खेला जा सकता है.

हालाँकि अभी BCCI का शेड्यूल ऐलान होना बाकी है. रिपोर्ट ये भी है पहला शेड्यूल केवल 20 या 30 दिन को होगा बाकी उसके बाद ऐलान किया जायेगा.

इस सब नियमों को लेकर कप्तानों और कोचों की बैठक 25 मार्च को मुंबई में होगी, जिसमें फ्रेंचाइजी को नियमों में बदलाव, संचालन की जानकारी और सीजन से जुड़ी खास बातें बताई जाएंगी.

ALSO READ:90 दिन बाद फिर शुरू होगा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, भारतीय टीम का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाक मुकाबला