RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने में अब महज गिनती के चार दिन बाकी है. आईपीएल 2026 का अभियान 28 मार्च से शुरू होगा जिसमे पहला मैच ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा. पिछले बार की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस सीजन में अपने पहले मैच में ही बड़ा झटका लगा है. RCB के घातक खिलाड़ी पर रेप के आरोप की वजह से टीम से बाहर किया है.
RCB ने रेप आरोपी खिलाड़ी को किया बाहर
RCB इन ऑक्शन से पहले अपने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया था उसमे एक नाम था यश दयाल भी. जिनको इस साल फ्रेंचाइजी ने 5 करोड़ में रिटेन किया था. लेकिन सके बावजूद अब वह यह सीजन भी नहीं खेल पायेंगे. फ्रेंचाइजी के तरफ से यह बयान जारी कर दिया गया है इस वर्ष यश दयाल आईपीएल में नहीं खेलेंगे.
टीम के डायरेक्टर मो बोबाट के तरफ से यह बताया गया कि यश दयाल निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं इसलिए इस सीजन में आरसीबी टीम में शामिल नहीं होंगे. हालांकि बोबाट ने ये भी साफ कर दिया कि यश दयाल को आरसीबी टीम से निकाला नहीं गया है और उनका अनुबंध अभी भी लागू है.
अधिकारिक रूप से भले ही कुछ ना कहा गया लेकिन यह सब साफ़ है कि हाल ही के दिने में यश दयाल पर रेप के आरोप लगे है. जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी ने दूरी बना ली है.
यश दयाल पर लगे 2 रेप के आरोप
यश दयाल पिछले सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी किये थे उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में भी महज 18 रन देकर एक विकेट चटकाए थे. पिछले सीजन में उन्होंने 13 विकेट चटकाए थे. लेकिन इसके बाद उन पर रेप के आरोप लगे. जिसमे एक मामले वह हाई कोर्ट से जमानत ले चुके है. उनके खिलाड़ी 2 रेप के आरोप है एक जयपुर और एक गाजियाबाद में भी चल रहा है.
ALSO READ:South Africa टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान, सूर्या नहीं यह खिलाड़ी कप्तान
