आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है. पहले मैच में पिछले बार की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. SRH अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ पहले बल्लेबाजी करने उतरी. लेकिन फिर भी RCB के सामने हैदराबाद ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 202 रन का लक्ष्य सामने रखा. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने घातक बल्लेबाजी के साथ शुरुआत भी की और मैच को महज
RCB ने पॉवरप्ले में इस गेंदबाज ने पलटा मैच
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम के तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने उतरे. लेकिन दोनों बल्लेबाज जैसा उम्मीद था वैसा नहीं खेल सके. अभिषेक 8 रन और हेड 11 रन बनाकर जल्दी ही आउट हुए. पॉवरप्ले में जेकब डफी ने इन दोनों को चलता किया. इसके साथ ही नितीश कुमार रेड्डी को भी डफी ने पॉवरप्ले में ही चलता किया. RCB ने 3 विकेट जल्दी ही गिरा दिए. लेकिन कप्तान ईशान किशन नंबर 3 पर मोर्चा एक तरफ से संभाले रखा.
और उन्होंने शानदार 38 गेंद में ही 80 रन बनाकर खेले. हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में 31 रन बना कर उनका साथ दिए. अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा से तूफानी बैटिंग देखने को मिली. उन्होंने 18 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके साथ ही SRH ने 201 रन बनाया.
देवदत्त ने उगला आग, कोहली ने मचाया हाहाकार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी, RCB के तरफ से फिल साल्ट और विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे. साल्ट भले ही जल्दी आउट हुए लेकिन विराट कोहली जब चेस करने उतरते है तो उनको आउट करन मुश्किल होता है वह एक तरफ छोर संभाल के रखे लेकिन एक तरफ से रनों की बरसात हो रही थी. वही नंबर 3 पर उतरे देवदत्त पाटीदार ने बल्ले से हाहाकार मचा दिया. 26 गेंद में 61 रन की पारी खेलकर RCB के हाथ में मैच ला दिया था लेकिन बीच बीच में विकेट भी गिरे. वही कोहली ने एक छोर से जमकर रन बरसाए.
RCB झटके लगे. पाटीदार के बाद जितेश शर्मा भी पवेलियन लौट गए. पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रन बनाए वहीं जितेश खाता भी नहीं खोल पाए. कोहली ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. और कोहली ने मैच खत्म कर दिया.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच जीत लिया.
ALSO READ:IPL 2026: RCB ने लिया बड़ा फैसला, रेप आरोपी खिलाड़ी को टीम से किया बाहर! सीजन शुरू होने से पहले झटका!
