MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच दूसरा मुकाबला वानखेड़े के मैदान में खेला गया. इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत लिया और पहल गेंदबाजी का चुनाव किया. MI vs KKR इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राईडर्स के तरफ से कप्तान रहाणे की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर KKR ने 220 रन का लक्ष्य खड़ा किया. वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI vs KKR:) ने इस बड़े लक्ष्य को भी आसान बना दिया. रोहित की धमाकेदार बल्लेबाजी से पहली बार मुंबई ने आईपीएल में अपना पहला मैच जीत लिया.
KKR के इन 2 खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी
MI vs KKR: पहले बल्लेबाजी करने उतरे KKR के तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 40 गेंद में 67 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके भी लगाए. फिन एलन ने महज 17 गेंद में 37 रन बनाया . वही अंगकृष रघुवंशी ने भी दमदार खेल दिखाया और उन्होंने 29 गेंद में 51 रनों की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह 21 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. कैमरून ग्रीन ने 18 रनों का योगदान दिया. KKR के तरफ से बेहतरीन शुरुआत मिली लेकिन अंत बेहतरीन नहीं हो सका वरना स्कोर बहुत बड़ा हो सकता था. मुंबई के तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट झटके.
रोहित वानखेड़े में मचाया कोहराम
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित ने MI vs KKR मैच में KKR के गेंदबाजो की धज्जियाँ उड़ा दी. रोहित शर्मा के अलावा उनका साथ देने रायन रिकेल्टन ने भी खूब धुआ धुआ बल्लेबाजी की. रोहित ने सिर्फ 23 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के लिए 5 छक्के और तीन चौके लगाए. वह यही नहीं रुके मैच को पूरे तरफ से अपने ओर रुख कर दिया . उन्होंने 38 गेंद में 78 रन की पारी खेली 6 चौका और 6 छक्का लागए. वही रेयान रिकेल्टन ने 43 गेंद में 81 रन बनाये जिसमे 8 छक्के जड़े. वही मुंबई ने बेहतरीन तरीके से रन चेस किया सूर्या ने 8 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए. मैच को हार्दिक और तिलक वर्मा 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए
रहाणे के इस फैसले से हारा कोलकाता
अजिंक्य रहाणे के कप्तानी में एक बड़ा ब्लंडर हुआ. उन्होंने रोहित और रिकेल्टन के खिलाफ सुनील नरेन् को नहीं उतरा. रोहित का रिकॉर्ड सुनील के खिलाफ बेहतरीन है. लेकिन उनको मौका नही दिया तब तक रोहित ने बेहतरीन पारी खेलकर मैच को दूर लेकर जा चुके थे. मैच में जब वास्प का मौका भी था तभी सुनी का 2 ओवर बचा रहा और मैच में उनको गेंदबाजी नही दी गयी. और कोलकाता को हार मिली.
