PBKS vs GT: IPL 2026 का आज बुधवार मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और गुजरात टाईटनस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पिछली बार के सीजन में पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची थी. हालाँकि ट्रॉफी का सपना अधुरा जरुर रह गया था. वही इस बार फिर एक बार जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल मैदान में टॉस के लिए उतरे. सिक्का उछला और PBKS vs GT में टॉस गुजरात के नाम हुआ. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करने का फैलसा लिया. इस मैच दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन और दोनों कप्तान ने क्या कहा आइये जानते है पूरी खबर में.
PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर चुना गेंदबाजी
श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहां कि,
“हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछला सीजन शानदार रहा था। हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा। हमें अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कूपर आ गए हैं। स्टॉइनिस, बार्टलेट और मार्को जेनसन भी बल्लेबाजी करेंगे।”
PBKS vs GT मैच में शुभमन गिल ने अपने टीम के लिए अशोक शर्मा का डेब्यू कराया है पहली बार खेलते दिखेंगे घरेलु क्रिकेट बेहतरीन प्रदर्शन किया. गिल ने कहा कि,
“विकेट देखने में ठीक लग रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बल्लेबाजी के लिए बढ़िया विकेट लग रहा है। पिछले साल हमारा प्रदर्शन शानदार रहा था। दो नए खिलाड़ी – ग्लेन और अशोक शर्मा – डेब्यू कर रहे हैं। हमारे पास जोस, ग्लेन, राशिद और रबाडा हैं। बटलर इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं, मुझे पूरा यकीन है कि उनका प्रदर्शन हमारे लिए शानदार रहेगा।”
यहां देखें (PBKS vs GT) दोनो टीम की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
गुजरात की प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
ALSO READ:Vaibhav Sooryavanshi ने जीत के बाद खोला राज, अपने तूफानी बल्लेबाजी का श्रेय कोच को नही इन्हें दिया
