IND vs WI

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने बुधवार रात चौथे टी20 इंटरनेशनल में भारत को 24 रनों से हराकर पांच मैच की सीरीज 2-2 पर बराबर कर दी। शाई होप की नाबाद शतकीय पारी और कीमो पॉल के पांच विकेटों ने मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया।IND vs WI मैच में भारत सीरीज में 2-1 से आगे था, लेकिन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जीत का मुकाबला हाथ से निकल गया। और अब 2-2 के बराबरी कर भारत के लिए सेरी सपर खतरा मंडरा रहा है.

भारत के गेंदबाजो की पिटाई, वेस्टइंडीज ने 248 का दिया लक्ष्य

IND vs WI मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने महज 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन (चार चौके, नौ छक्के) ठोके। शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़े। शिमरॉन हेटमायर (33), ज्वेल एंड्रयू (21) और रोवमैन पॉवेल (24) ने भी योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में प्रिंस यादव (1/36), अक्षर पटेल (1/45) और अर्शदीप सिंह (1/52) को एक-एक सफलता मिली, लेकिन रनरेट कंट्रोल करना मुश्किल रहा।

IND vs WI: संजू ने खेली तूफानी पारी, गंभीर के इस संदेश से मिली हार

जवाब में भारत को 248 रनों का विशाल लक्ष्य मिला। संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत की और 23 गेंदों पर 56 रन (छह चौके, चार छक्के) बनाए। अभिषेक शर्मा (29), श्रेयस अय्यर (16) और ईशान किशन (6) जल्द आउट हो गए। तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने मिडिल ऑर्डर को संभाला। तिलक 25 गेंदों पर 43 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाकर मजबूती से खेल रहे थे। भारत 16 ओवर के आसपास 200 के करीब पहुंच चुका था और मुकाबला अभी भी हाथ में लग रहा था। लेकिन तभी गंभीर ने तिलक के लिए रवि बिश्नोई के माध्यम से संदेश भिजवाया और इस एक इस संदेश से गेम पलटा, IND vs WI मैच में हार गया जीता मुकाबला, गंभीर ने संदेश भिजवाया और बहुत जल्दी तिलक छक्का मारने के बीच आउट हो गये.

रोमारियो शेफर्ड की धीमी गेंद पर तिलक ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद ऊंची उड़ी और मिडविकेट पर पॉवेल ने कैच लपका। तिलक के आउट होने के साथ ही भारत की उम्मीदें कमजोर पड़ने लगीं। नितीश रेड्डी (41) ने भी कोशिश की, लेकिन कीमो पॉल ने मौत के ओवरों में तबाही मचा दी। पॉल ने चार ओवर में पांच विकेट लिए। भारत 19.3 ओवर में 223 रनों पर सिमट गया।

वेस्टइंडीज की जीत से सीरीज रोमांचक हो गई है। फैसला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को होगा

ALSO READ:युवराज सिंह बने नए कोच, भारतीय फैन्स को मिली खुशखबरी, टीम में मिला नया बैटिंग कोच

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...