LSG vs DC: जीत रही थी लखनऊ पंत की इस गलती से मिली हार, 22 साल के इस खिलाड़ी ने लखनऊ के जबड़े से छिनी जीत
LSG vs DC: जीत रही थी लखनऊ पंत की इस गलती से मिली हार, 22 साल के इस खिलाड़ी ने लखनऊ के जबड़े से छिनी जीत

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. LSG vs DC मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम 18.2 ओवर में ही 141 रन पर ऑलआउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ी समस्या जरुर हुई लेकिन मुश्किल से 2 खिलाड़ियों ने दिल्ली को निकाला और बहादुरी से जीत भी दिलायी. LSG vs DC मैच में LSG को लखनऊ के मैदान में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल की.

LSG vs DC: जीत रही थी लखनऊ पंत की इस गलती से हारी टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) की टीम को शुरुआत में ही LSG के गेंदबाज ने मुसीबत में डाल दिया. केएल राहुल को मोहम्मद शमी ने शून्य पर आउट किया. फिर लखनऊ के पेसर ने शानदार गेंदबाजी की. इसके बाद दिल्ली के तीन और विकेट जल्दी जल्दी गिर गए जिसमें पथुम निसंका, नितीश राणा और कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर दिया था. जिसमे प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने भी जबरदस्त गेंदबाजी. लेकिन इसके बाद एक भी विकेट नहीं मिल सका और समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर ना सिर्फ दिल्ली (LSG vs DC) को मुसीबत से निकाला बल्कि नाबाद खेलकर जीत दिलाई. रिजवी ने 47 गेंद में 70 रन की पारी खेली.

पंत की कप्तानी में मिली हार की वजह बल्लेबाजी भी रही. उनके बल्लेबाज पूरे 20 ओवर तक बैटिंग नहीं कर सके. पंत ने खुद को प्रमोट कर ओपनर बनाया जो गलती ही साबित हुई. पंत ने गेंदबाजी में नोर्खिया से 4 ओवर करना मंहगा पड़ा वही प्रिंस यादव जब तीसरा ओवर किये मात्र 6 रन दिया. उनका 4 ओवर नहीं कराया जिसे मैच पहले ही ख़त्म भी हो गयी.

लखनऊ की बल्लेबाज फ्लॉप,

LSG vs DC मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी बदली हुई नजर आई लेकिन यह जोड़ी काम नहीं किया. और दुर्भाग्यवश रनआउट हो गये. मिचेल मार्श ने शॉट मारा जो सीधे पंत के एंड पर स्टंप पर लगी जिसमे गेंदबाज ने हाथ भी लगा दिया और पंत 7 रन बनाकर आउट हुए. लखनऊ 50 रन के भीतर-भीतर तीन विकेट गिर गए. कप्तान ऋषभ पंत (नौ गेंद में सात रन), एडन मार्करम (आठ गेंद में 11 रन) और आयुष बदोनी (तीन गेंद में 0 रन) पवेलियन लौट गये. लेकिन मिचेल मार्श एक छोर संभाला. लेकिन वह भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके 28 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अब्दुल समद 25 गेंद में 36 बनाये.

ALSO READ:PBKS vs GT: हार गयी थी पंजाब किंग्स, गिल की इस गलती से अचानक मिली जीत, पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीता मैच