भारत-अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एक बार फिर 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होने वाला है. अफगानिस्तान भारत के दौरे पर होगा जहाँ एक मात्र टेस्ट (IND vs AFG) के साथ वनडे भी खेला जायेगा. टेस्ट के लिए भी टीम का पहले से एलान तो हो चुका है लेकिन अब प्लेइंग की बात कारें तो इसमें किन खिलाड़ी को मौका मिलेगा और किसे आराम. बता दें, आईपीएल खेल कर तुरंत अब टेस्ट यानि रेड बॉल क्रिकेट के लिए मैदान में खिलाड़ी उतरेंगे. इस एक मात्र टेस्ट IND vs AFG के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.
IND vs AFG: टेस्ट में यशस्वी-केएल ओपनर, नंबर 3, 4, 5 पर इन्हें मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच (IND vs AFG) में शुभमन गिल बतौर कप्तान उतरेंगे. उनकी कप्तानी में प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ओपनिंग के लिए बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है केएल राहुल और यश्यस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा. वही केएल IND vs AFG के इस सीरीज में उपकप्तान बनाया गया है.
नंबर 3, 4, 5 मध्यक्रम बल्लेबाजी कोहली के संन्यास के बाद अभी किसी के लिए भी तय नहीं हुई इस मैच में तीसरे नंबर के स्थान के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच कड़ी टक्कर है. लेकिन साईं सुदर्शन का आईपीएल फॉर्म बेहतरीन रहा है तो उनको मौका मिलने की उम्मीद है. वही नंबर 4 खुद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं वह खुद बेहतरीन फॉर्म में भी है.
इसके बाद नंबर 5 पर विकेटकीपर ऋषभ पंत का जगह टेस्ट टीम में जगह तय है. वही नंबर 6 पर बेहतरीन बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को मौका मिल्लेगा वह विकेटकीपर भी है लेकिन बतौअर बल्लेबाज उनको टीम में जगह मिल जाती है.
गेंदबाजी में कहर बरपायेंगे ये खिलाड़ी
गिल की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के लिए नंबर 7 पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जिम्मा संभालने के लिए नितीश रेड्डी का नाम तय होगा. उनका फॉर्म आईपीएल में बेहतरीन रहा है. स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी को गहराई देंगे और ऑफ-स्पिन के लिए गेंदबाजी भी करते नजर आयेंगे.
गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है. स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधो पर होगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुन्दर, मोहम्मद सिरान, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव
