आईपीएल खत्म होने के बाद अब देश के लिए इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए Team India पूरी तरह से तैयार है. भारत ने अफगानिस्तान को एक मात्र टेस्ट मैच में बड़ी हार का स्वाद चखाया था. अब अफगानिस्तान के खिलाफ Team India को 3 वनडे मैच खेलना है. इसके लिए अभी टीम का ऐलान तो हो चुका था लेकिन अब एक बड़ा झटका लगा है.
वनडे सीरीज शुरू होने से अचानक से मुख्य धाकड़ खिलाड़ी ही Team India से बाहर हो चुका है. लेकिन अचानक पंड्या के फिट घोषित होने के बावजूद को बाहर हुए.
क्यों अचानक Team India से बाहर हुए हार्दिक
हार्दिक पांड्या के अचानक वनडे टीम (Team India) से बाहर हो गये हैं. जिसका वजह उनकी फिटनेस बताया जा रहा है. लेकिन इससे पहले वह रोहित शर्मा के साथ फिट घोषित हुए थे अब आचानक से पैर में मोच की वजह से फिट नहीं है इसलिए वह वनडे सीरीज से बाहर हो गये है.
इससे पहले टी20 विश्वकप के वजह से उनको केवल टी20 स्क्वाड में मौका मिला था. अब अगले साल वनडे विश्वकप तैयारी को देखते हुए उनको टी20 में नहीं बल्कि वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन वह चोट की वजह से बहार हो गये. विश्वकप की तैयारियों को भी बड़ा झटका लगा है.
🚨 BIG BLOW FOR INDIA 🚨
Hardik Pandya is set to miss the ODI series vs Afghanistan due to a Leg Sprain. [Pratyush Raj from TOI] pic.twitter.com/RYK1d6GKdk
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 10, 2026
हार्दिक की जगह किस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
फैंस का मानना है हार्दिक का Team India से बाहर होना झटका तो है लेकिन साथ में ही युवा खिलाड़ी के लिए मौका भी है. नितीश कुमार रेड्डी को उनकी जगह मौका दिया जा सकता है.
बता दें, नितीश रेड्डी को अगर मौका मिलता है तो उनके पास खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका है. अगर यह खिलाड़ी चल गया, तो पांड्या की जगह के लिए भविष्य में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
