IND vs AFG, TOSS: गिल ने प्रिंस यादव को नही अपने करीबी का कराया डेब्यू, कुलदीप को भी रखा बाहर, बताया वजह
IND vs AFG

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच पहले बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज भारत में खेला जा रहा है. और पहले वनडे मैच में ही बारिश ने खलल डाल दिया है. हालाँकि अब बारिश रुक गयी है और मैच शुरू भी हो गया है. हालाँकि अब IND vs AFG मैच 50 ओवर का नहीं बल्कि 25-25 ओवर का कराया जायेगा. जिसके लिए दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए उतरे और भारत ने टॉस अपने नाम किया. गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है. वही इस मैच में 2 खिलाड़ी का डेब्यू भी हुआ है.

भारत ने जीता टॉस, गिल ने प्रिंस को ही अपने करीबी का कराया डेब्यू

IND vs AFG मैच में भारत अब पहले गेंदबाजी करने उतरेगा वही 25 ओवर के मैच में गिल ने अपने प्लेइंग इलेवन में 2 खिलाड़ी का डेब्यू कराया है. वही वनडे में लम्बे समय बाद ईशान किशन की वापसी हुई है. वही गिल ने गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू कराया है. वही प्रिंस यादव की जगह ब्रार को चुना है तेज गेंदबाजी के लिए. गिल ने कहा कि,

“हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे, मौसम थोड़ा बादल वाला है, इसलिए मुझे लगता है कि इससे गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी. बारिश होने की भी संभावना है, इसलिए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं. पिच की बात करें तो यह बहुत अच्छी लग रही है. मुझे लगता है कि बल्लेबाज़ी के लिए यह एक अच्छी पिच होगी. शुरुआती ओवरों में थोड़ी सीम मूवमेंट हो सकती है, लेकिन हवा कम होने के बाद, मुझे लगता है कि यह वाकई एक अच्छी पिच होगी. सच कहूँ तो, इस सीरीज़ का मकसद अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़माना और यह देखना है कि हमारे लिए क्या काम करता है.

गिल ने बताया प्रिंस, कुलदीप और यशस्वी को बाहर रखने की वजह

उन्होंने इस खिलाड़ी को बाहर रखें पर कहा कि,

“हम अब इतने ज़्यादा वनडे नहीं खेलते – वर्ल्ड कप से पहले हम सिर्फ़ 15 से 20 वनडे खेल रहे हैं – इसलिए मकसद अलग-अलग कॉम्बिनेशन आज़माना और अपनी ताक़त को समझना है. अब जब यह 25-25 ओवर का मैच है, तो यह निश्चित रूप से बिल्कुल अलग तरह का खेल है. लेकिन हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है. हम दो नए खिलाड़ियों के साथ उतर रहे हैं: गुरनूर बरार और हर्ष दुबे आज अपना डेब्यू करेंगे.  जायसवाल, प्रिंस और कुलदीप को टीम में जगह नहीं मिली है.”

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी

ALSO READ:IND vs AFG: धर्मशाला में बारिश ने किया उथल-पुथल, 50 नहीं अब 20-20 ओवर का होगा मैच, जानिए कब से होगा शुरू

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...