IND vs AFG: बारिश से प्रभावित पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और धर्मशाला के मैदान में कप्तान शुभमन गिल ने बारिश को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालाँकि बारिश की खलल से IND vs AFG का यह मैच 50 ओवर से 25 ओवर का किया गया. और कप्तान शुभमन गिल वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतने का भरपूर फायदा उठाया. अफगानिस्तान ने भी अच्छी बल्लेबाजी की शुरुआत की लेकिन फिनिश अछे से नहीं कर सके और 194 रन पर ऑलआउट हुई. वही इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 22.5 ओवर में 7 विकेट से जीत हासिल की.
IND vs AFG में गुरबाज ने खूब पिटा, ठोका शतक
भारत के खिलाफ (IND vs AFG) बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को शुरुआत के झटके लगे. लेकिन गुरबज नादिम ने भारत के सामने ना सिर्फ संभला कर खेला बल्कि तेज तरार पारी खेलकर अपनी टीम की लाज बचायी. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने आग उगल दी. उन्होंने मात्र 51 गेंदों पर 102 रन की तूफानी पारी खेली, 49 गेंद में शतक लगाया. यह उनका सबसे तेज वनडे शतक रहा.गुरबाज के आउट होने के बाद अफगानिस्तान की पारी तेजी से ढह गई और 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी
भारत की तरफ से डेब्यू किये गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे ने कमाल कर दिया. दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए और मध्य ओवरों में अफगानिस्तान की रफ्तार पर ब्रेक लगाया. नितीश कुमार रेड्डी ने भी बेहतरीन गेंदबाजी कर विकेट झटके.
भारत को मिली 7 विकेट से बम्पर जीत
भारत 195 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरे. रोहित शर्मा बेहतरीन अंदाज से खेल रहे थे लेकिन 16 रन बनाकर रन आउट हो गए, लेकिन शुभमन गिल ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 84 रन 66 गेंद में ताबड़ तोड़ पारी खेली. वही ईशान किशन ने भी कैमियो 22 गेंद में 34 रन की पारी खेली. मैच के आखिरी तक गिल टिके रहे वही श्रेयस महज 16 रन बनाकर आउट हुए. केएल बल्लेबाजी करने आये गिल शतक के करीब थे लकिन केएल को सन्देश किया शतक नही मैच जल्दी खत्म करना है और केएल ने 19 गेंद में 39 रन की तेज पारी खेलते हुए एच को 22.5 में खत्म किया. और भारत को 7 विकेट से जीत मिल गयी.
