IND W vs PAK W
IND W vs PAK W

IND W vs PAK W: आज ICC Women’s T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND W vs PAK W) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले शुरू होने से पहले ही टॉस के दौरान ड्रामा देखने को मिला. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना दोनों कप्तान अपने टीम के तरफ से टॉस के लिए उतरी थी. टॉस के दौरान सबकी निगाहें कप्तान हरमनप्रीत पर थी वह हाथ मिलायेंगे या नहीं. लेकिन एक बार फिर भारतीय कप्तान ने हैंडशेक करने से इनकार कर दिया.

IND W vs PAK W मैच में भारत ने जीता टॉस, हरमनप्रीत ने नही मिलाया हाथ

IND W vs PAK W मैच में दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरीं. लेकिन हरमनप्रीत ने फातिमा की तरफ देखने या हाथ मिलाने की कोई कोशिश भी नहीं की. जी हाँ भारतीय टीम ने यह एशिया कप में पहली बार किया था जब  भारत के पहलगाम में आतंकवादी घटना हुआ था. वही भारतीय महिला टीम ने  ‘नो-हैंडशेक पॉलिसी’ को जारी रखते हुए आज भी भारतीय टीम ने वही काम किया.

हालाँकि इस मैच में भारत ने टॉस जीत लिया और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. IND W vs PAK W मैच टॉस जीतने के बाद हरमनप्रीत ने बात भी की और आगे से निकल गयी बिना हाथ मिलाये. उन्होंने टॉस के वक्त कहा कि.

“हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि बैटिंग के लिए यह बहुत अच्छी पिच है, इसलिए हमने सोचा कि बैटिंग करके एक अच्छा स्कोर बनाया जाए।.

क्या वर्ल्ड कप जीतने से उन्हें कॉन्फिडेंस मिला है? इसका जवाब दिया और कहा कि,

“हाँ, मुझे लगता है कि हम सब बहुत उत्साहित हैं. पिछले वर्ल्ड कप ने निश्चित रूप से हमें बहुत कॉन्फिडेंस दिया है और हम उसी कॉन्फिडेंस को इस वर्ल्ड कप में भी बनाए रखना चाहते हैं. (क्या आप तैयारी से खुश हैं?) हाँ, बिल्कुल। हमने कई कमियों को सुधारा है और अब बस अच्छा क्रिकेट खेलने की बात है और हम इसके लिए तैयार हैं. भारती आज खेल रही हैं. और हाँ, यास्तिका ने बहुत अच्छा खेला, लेकिन आज हमने भारती के साथ जाने का फैसला किया. हम तीन स्पिनर और दो मीडियम पेसर के साथ खेल रहे हैं.

हरमनप्रीत ने कहा- हम क्रिकेट खेलने आये…

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरमनप्रीत से जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि उनका फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है. उन्होंने हैंडशेक पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और विवाद से दूर रहने की कोशिश की.

भारत और पाकिस्तान (IND W vs PAK W) की प्लेइंग XI

भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल

ALSO READ:IND vs PAK के बीच आज महामुकाबला, जानिए कितने बजे से शुरू होगा, कैसे देखें लाइव, नोट कर लीजिये आज का टाइम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...