IND A vs AFG A: प्रियांश, तिलक का बल्ले से कोहराम, फिर गेंदबाजों का कहर, करो या मरो मैच जीत फाइनल में पहुंचा इंडिया ए

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए (IND A vs AFG A) के बीच भारत आज अपना करो या मरो मुकाबला खेला. इस मैच में भारत को हार हाल में जीतना था. भारत ने यही किया. त्रिकोणीय सीरीज कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शानदार अर्धशतकों तथा निशांत सिंधु की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ए ने त्रिकोणीय सीरीज के ‘करो या मरो’ मुकाबले (IND A vs AFG A) में अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से इस करो या मरो मुकाबले में हराया है. भारत ने इस जीत के साथ न सिर्फ 2 पॉइंट बल्कि नेट रन रेट भी सही कर लिया है. इसलिए अब फाइनल में लगभग जगह पक्की कर चुका है.

इंडिया ए की बेहतरीन बल्लेबाजी, 319 का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए (IND A vs AFG A) की शुरुआत तेज रही. प्रियांश आर्य ने शुरुआत से बेहतरीन बल्लेबाजी की और महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक 50 रन पूरा किया. उनका साथ देने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रनों की पारी खेली. कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने इंडिया ए की पारी को संभाला. दोनों ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं. तिलक वर्मा ने इस ट्राई-सीरीज का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा है. मैच में विप्रज निगम ने बेहतरीन फिनिश किया. और इंडिया-ए ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 319 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

IND A vs AFG A मैच में गेंदबाजी में इंडिया ए ने किया कमाल

320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए (IND A vs AFG A)  को शुरुआती झटका मिला. तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भारत को शुरुआती सफलता दिलाई. इसके बाद फैसल शिनोजादा और बहिर शाह के बीच चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई. जिससे एक समय अफगानिस्तान मैच में वापसी करता हुआ दिख रहा था.

लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया. स्पिनर निशांत सिंधु ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि यश ठाकुर और सूर्यांश शेडगे को भी सफलताएं मिलीं. अफगानिस्तान-ए की पूरी टीम 218 रनों पर सिमट गई और इंडिया-ए ने 101 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ALSO READ:IND A vs AFG A: लड़ाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से लिया बदला, खूब की पिटाई, ताबड़-तोड़ ठोके इतने रन

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...