भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में झंडा गाड़ दिया है. पाकिस्तान को पहले मैच में हराने के बाद दूसरा मैच में बुधवार को नीदरलैंड्स को रौंद दिया. भारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. और शेफाली के साथ स्मृति की बेहतरीन और बेहतरीन फिनिश की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 209 रन 5 विकेट के नुकसान पर विशाल स्कोर खड़ा किया. नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई और भारत ने 95 रन से भारी जीत दर्ज की.
पॉइंट टेबल में भारत का यह लगतार दूसरी जीत है जिसके बाद पॉइंट तो 4 हो गये वही ग्रुप में ए में ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे भारत ने छोड़ दिया है. नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतरीन होने के बाद अब भारत टॉप पर है.
स्मृति मंधाना-शेफाली का टूटा कोहराम
मैच में भारत के तरफ से ओपनिंग करने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा उतरी. दोनों की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी ने कोहराम मचा दिया. दोनों ने 115 रनों की शानदार साझेदारी की. स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली. वही शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 55 रन ठोके. इसके बाद रहा सहा कसार ऋचा घोष ने ताबड़ तोड़ 8 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर कर दिया. वही दीप्ती शर्मा ने महज 2 गेंद में 10 बना कर फिनिश किया. इस तरफ से भारत ने आईसीसी विश्वकप में अब तक बड़ा लक्ष्य 209 रन का खड़ा किया.
शेफाली का गेंदबाजी में भी कोहराम, दिलाया बम्पर जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केवल 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा मात्र छू सके. जिसमे सबसे ज्यादा 21 रन का योगदान था. नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी कमाल कर दी. जिसमे शेफाली वर्मा की गेंदबाजी खास रही उन्होंने और 3 विकेट झटके. श्री चरणी ने 4 विकेट लेकर नीदरलैंड्स की पारी को जल्दी समेट दिया. पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई.
ALSO READ:IND vs AFG: 100, 100, 150, शतक पे शतक, बीच मैच में बदला कप्तान, फिर भारत की 170 रन से बम्पर जीत
