"क्या लड़ाई की वजह से खेली 94 रन की पारी...", मैच खत्म होते वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
"क्या लड़ाई की वजह से खेली 94 रन की पारी...", मैच खत्म होते वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज

इंडिया ए और श्रीलंका ए के भी बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. इंडिया ए ने फाइनल में जबरदस्त पारी खेली. वैभव की विध्वसंक पारी के बाद इंडिया ए ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रन का लक्ष्य दिया. वैभव ने 29 गेंद में 94 रन की पारी खेली. इंडिया 66 रन से मैच जीत लिया. वैभव की पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ मैच चुना गया. यह अवार्ड लेते हुए वैभव ने अपने गेम के बारे में बात की. उन्होंने बताया कैसे फाइनल में इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर सके.

वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे खेली आज की पारी

पोस्ट मैच में जब वैभव सूर्यवंशी को “प्लेयर ऑफ़ मैच” का अवार्ड दिया गया. तब बात करते हुए कई सवाल पूछे गये. उन्होंने इसका जवाब दिया. उनसे यही भी पूछा गया कि यह आज वह दबाव में थे. क्या लड़ाई की वजह से खेली 94 रन की पारी खेली.

वैभव ने कहा कि, “मैंने ज़्यादा कुछ नहीं सोचा, बस पहले 10 ओवरों का पूरा फ़ायदा उठाना चाहता था और जो प्लान बनाया था, उसे लागू करना चाहता था.” आगे जब उनसे पुछा गया कि क्या आप पर दबाव था क्योंकि सबकी नज़रें उन्हीं पर थीं? जवाब दिया कहा कि, “कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं उन प्लान्स को लागू करने की कोशिश कर रहा था जो काम नहीं कर रहे थे. मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस में उस पर काम किया. आज प्लान सही से लागू हुआ और नतीजा अपने आप मिल गया.”

सूर्यवंशी बोले- पता नही लोगो को क्यों लगता मैंने वनडे नही खेला

इस सीरीज़ से उन्होंने क्या सीखा? उन्होंने कहा कि, “मैंने बहुत कुछ सीखा है, लेकिन मैंने 50 ओवर के काफ़ी मैच खेले हैं. शायद लोगों को यह पता नहीं है. (हंसते हुए) अलग-अलग हालात, अलग-अलग पिचें, खेलने का तरीका भी थोड़ा अलग, लेकिन मज़ा आया और यह एक अच्छी सीरीज़ रही.”

ALSO READ:IND A vs SL A: वैभव की आंधी में उड़ा श्रीलंका, फाइनल में श्रीलंका को 66 रन से रौंदा, चैंपियन बनी टीम इंडिया

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...