हाल ही में वैभव सूर्यवंशी की पारी ने एक बार फिर उनको सुर्ख़ियों में ला दिया है. 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में तहलका मचाते जा रहे हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में मात्र 29 गेंदों पर 94 रन ठोकने और 11 गेंदों में सबसे तेज लिस्ट ए फिफ्टी का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अब सबकी नजरें उनके सीनियर टीम इंडिया डेब्यू पर टिकी हैं. बता दें, वैभव की लगतार घातक बल्लेबाजी देख उनको महज 15 साल की उम्र में ही भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे टीम इंडिया में डेब्यू
भारतीय टीम अपने अगले सीरीज के लिए आयरलैंड पहुंच चुकी है. भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी हैं. जहाँ 2 मैच खेला जायेगा ऐसे में उम्मीद है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इस मैच में हो सकता है. वैभव सूर्यवंशी को टीम में चुना गया है और माना जा रहा है कि 26 जून को पहले मैच में उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो वे भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन सकते हैं.
जानिए कब, कैसे देख सकते है यह सीरीज
टीम इंडिय का यह मैच आयरलैंड के खिलाफ नए कप्तानी में खेली जाएगी. वही कुछ नए खिलाड़ी को भी मौका मिलेगा. पहला टी20 मुकाबला 26 जनवरी को और दूसरा मुकाबला 28 जनवरी को आयरलैंड के स्टॉर्मॉन्ट क्रिकेट ग्राउंड, बेलफास्ट में खेला जायेगा. इसका प्रसारण Sony Sports Network (Sony Sports 1, 2, 3, 5) पर लाइव प्रसारण होगा. ऑनलाइन/OTT पर इसे आप SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे को खेला जाएगा.
आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव
ALSO READ:“कुछ महीने की बात है…”, कप्तानी से हटाये जाने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव
