ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता कठिन जरुर हुआ लेकिन बंद नहीं हुआ है. आज भारत का मुकाबला करो या मरो का होगा. उसे हार हाल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत चाहिए. मैच में अगर टीम हारी तो सेमीफाइनल की राह लगभग बंद हो सकती है. ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने भारत हराकर दबाव बढ़ा दिया है, और अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को आज बांग्लादेश के खिलाफ पूरे जोर-शोर से खेलना होगा.
बांग्लादेश देगी कड़ी टक्कर
भारत ने अब तक ग्रुप मैचों में दो जीत और एक हार मिला है. बांग्लादेश का भी यही हाल है 2 जीत एक हार के साथ 4 पॉइंट पर है . बांग्लादेश ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. खासकर अपनी स्पिन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को भी हरा चुकी है. ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच स्पिनर्स को मदद दे सकती है, जो बांग्लादेश की ताकत है. भारत के लिए यह मैच न सिर्फ जीतने का, बल्कि नेट रन रेट सुधारने और सेमीफाइनल की राह खुली रखने के लिए जरुरी है.
भारत-बांग्लादेश का मैच ऐसे देख सकते हैं लाइव
आज का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे मैच शुरू होगा. इस मैच का लुत्फ़ आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर उठा सकते हैं. वही इस मैच का लाइव मुकाबला मोबाइल में देखने के लिए जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग XI
शफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चारणी, नंदनी शर्मा.
