भारतीय टीम इस समय आयरलैंड और फिर इंग्लैंड दौरे पर है. अब पहले से भारत की टी20 टीम में कई बदलाव हुए है. कप्तान टीम से बाहर हो चुके है अब श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान हैं. भारतीय टीम के लिए कुछ नए खिलाड़ी को भी मौका मिला है. इस स्क्वाड में 3 नए खिलाड़ी को मौका मिला है. वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, और सूर्यांश शेडगे. अब ऐसे में श्रेयस की प्लेइंग XI क्या होगी यह तो मैच में पता चलेगा. लेकिन क्रिकेट दिग्गज ने अभी से प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है.
वैभव को लगा झटका, अभिषेक-संजू ओपनर
भारत का टी20 टीम में डेब्यू के बेहद करीब पहुँच चुके वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें टिकी है कि क्या 15 वर्ष में उनका डेब्यू हो पायेगा. ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर रहे दिग्गज कमेंटेटर सबा करीम ने प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है.
सबा करीब ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी को झटका दिया है और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है. वही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका दिया है. उन्होंने नंबर 3 पर तिलक वर्मा को नही बल्कि ईशान किशन को भेजकर मध्यक्रम को मजबूत करने की कोशिश की है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे पावर हिटर्स मिडिल आर्डर में रखा है.
प्रिंस यादव समेत 3 गेंदबाज बाहर, इन गेंदबाजो को मौका
स्पिन गेंदबाजी में उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को मुख्य स्पिनर और अक्षर पटेल को स्पिन ऑलराउंडर के रूप में चुना है. तेज गेंदबाजी के लिए अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को मौका दिया है. हाल ही वनडे में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव को बाहर रखा है. साथ रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे को भी बाहर रखा है.
इंग्लैंड के खिलाफ सबा करीम ने किया भारतीय टीम की प्लेइंग XI ऐलान
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह
