इंडिया ए और श्रीलंका ए (IND A vs SL A) के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच गले के मैदान में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन भारत ए की बल्लेबाजी जमकर श्रीलंका ए के गेंदबाजों की खबर ले रही है. श्रीलंका ए (IND A vs SL A) ने पहले दिन 366 रन पर ऑलआउट हुई. वनडे में डेब्यू कर चुके गरनुर बरार की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली.
वही अब इंडिया ए (IND A vs SL A) जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रही है. जिसकी बदौलत इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में है. इससे पहले मैच में इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़ा था. अब इस मैच में भारत मजबूत स्थिति में है.
शतक, शतक साईं सुदर्शन ने ठोक तूफानी शतक
IND A vs SL A मैच में टॉस जीत कर कप्तान ध्रुव जुरेल ने गेंदबाजी का चुनाव किया था. श्रीलंका के 366 के जवाब में भारत के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ दिया. जबकि देवदत्त पडिक्कल भी सेंचुरी की दहलीज पर पहुंच गए हैं. भारत ए ने श्रीलंका ए के 366 रनों के जवाब में मजबूत शुरुआत की. साई सुदर्शन नाबाद 109 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
उन्होंने अपनी पारी में क्लासिकल शॉट्स के साथ-साथ आक्रामक खेल भी दिखाया. साईं ने इससे पहले मैच में भी शतक ठोका था. देवदत्त पडिक्कल भी कमाल की लय में हैं. उन्होंने 94 रनों की पारी खेली है और सेंचुरी पूरी करने से बस कुछ रन दूर हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है, जिससे भारत ए मैच पर पकड़ मजबूत कर रहा है.
IND A vs SL A मैच में गेंदबाजी में बरपाया कहर
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। गरनुर बरार और सरांश जैन ने मिलकर 4-4 विकेट चटकाए. यश ठाकुर ने अपनी तेज गेंदबाजी से 2 विकेट लिए, हालाँकि आकिब नबी विकेटलेस रहे. वही भारत ने महज 1 विकेट खोकर 242 रन बना चुकी है 127 रन पीछे है और भारत के पास अभी 9 विकेट मौजूद है.
