Suryakumar Yadav: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी भारत शिकस्त पे शिकस्त झेल रहा है. इंग्लैंड से लगातार 2 मैच भारत हार के बाद हर कोई भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से हैरान है. नए कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम पर कई सारे सवाल उठ रहे है. लेकिन इसी बीच पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बड़ा बयान दिया है.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सोशल मीडिया पर दिया संदेश
टी20 विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारतीय टीम की हालिया लगातार हारों के बीच सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी किया है. कप्तानी और टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्या ने टीम इंडिया के प्रति अपना पूर्ण समर्थन जताया और वैभव सूर्यवंशी की खास तारीफ की. सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं. मैं उन्हें हमेशा सबसे अच्छा चाहता हूं. मुझे पता है कि लड़के अपना सब कुछ दे रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन मिलेगा.”
सूर्या ने इन्हें दी नसीहत और चेतावनी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सूर्या नाराज हैं. ये भी कहा जा रहा था कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से सूर्या का बिना बताए बाहर कर दिया गया. उनसे कप्तानी भी बिना बताए ही छीन ली गई थी. हालांकि, अब इन सभी दावों पर सूर्या ने विराम लगा दिया है. उन्होंने पुष्टि की है कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वो सभी झूठे हैं.
उन्होंने आगे कहा, “मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसके लिए किसी को अधिकार दिया है. इस तरह की खबरों पर कोई भी विश्वास न करे और न ही उसे शेयर करे. भारतीय क्रिकेट, मेरे साथी और खेल के लिए मेरा समर्थन हमेशा मेरे नाम से गलत तरीके से जोड़े गए बयानों से कहीं अधिक महत्व रखेगा”
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) July 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी को दिया सन्देश
उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के लिए खास संदेश देते हुए कहा, “वैभव के लिए एक खास शब्द- तुम एक बहुत रोमांचक यात्रा की शुरुआत कर रहे हो. हर पल का आनंद लो और देश को गर्व करते रहो.” सूर्या ने युवा बल्लेबाज को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठाएगा, सीखता रहेगा और लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करेगा.
ALSO READ:हार के बाद Shreyas Iyer ने दिया बड़ा बयान, खराब बल्लेबाजी नहीं बल्कि इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
