भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबला में (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारत को इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली है. इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से रन हराया है. विश्वचैंपियन टीम भारत जो लगतार दो वर्ल्ड कप जीत चुकी टीम इंडिया को अब एक जीत भी मुश्किल हो चुकी है. अब तक 5 मैच में हार के बाद भारत जीत का इन्तजार कर रहा है.
मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस (Shreyas Iyer) से कुछ सवाल किये गए. जिसे पोस्ट मैच में उन्होंने जवाब दिया. आइये जानते है भारत के गिरते हुए प्रदर्शन पर कप्तान श्रेयस ने क्या कहा.
कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने दिया बड़ा बयान
पोस्ट मैच के दौरान मॉर्गन ने बात करते हुए पुछा, श्रेयस (Shreyas Iyer), मुश्किल दिन था. दुख है आप पीछे मुड़कर टीम के प्रदर्शन का आकलन कैसे करते हैं? श्रेयस (Shreyas Iyer) ने जवाब देते हुए कहा कि,
“मुझे लगता है कि यह बहुत खराब खेल था. सच कहूँ तो, इसके लिए इससे बेहतर शब्द नहीं हो सकता. इतने बड़े अंतर से हारना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. सबसे पहले, मुझे लगता है कि हमें इस हार को स्वीकार करना होगा और पूरी तरह से नए सिरे से सोचना होगा कि हमने क्या गलत किया. विकेट को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि यह 200 रन वाला विकेट था. लेकिन इसके अलावा, जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, हमने पावरप्ले में चार (पांच) विकेट गंवा दिए. मुझे लगता है कि उसी ने मोमेंटम तय कर दिया, और निश्चित रूप से मुझे लगता है कि हमने वहीं मैच गंवा दिया. इसलिए, हमें फिर से सब कुछ नए सिरे से देखना होगा”
हार का दोष कौन बल्लेबाजी या गेंदबाज
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से जब हार का वजह बल्लेबाज या गेंदबाजी में किसको मानेंगे तो उन्होंने पहले गेंदबाजी फिर बल्लेबाजी को हार जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि,
“मुझे लगता है कि टीम मीटिंग में आप बहुत सारी प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन जब आप मैदान पर आते हैं, तो आपको जितनी जल्दी हो सके हालात के हिसाब से ढलना होता है और यह समझना होता है कि किसी खास पिच पर किस लेंथ पर गेंदबाज़ी करना ज़रूरी है. जैसे आज इस पिच पर, ‘हार्ड लेंथ’ पर गेंदबाज़ी करने से गेंदबाज़ों को काफ़ी मदद मिल रही थी.
मुझे लगता है कि हम उस पर ठीक से अमल नहीं कर पाए. और हमारी बल्लेबाज़ी में भी, मुझे लगता है कि जब आप 200 रन का पीछा कर रहे हों, तो आपको अपनी पारी की रफ़्तार बढ़ानी होती है. आपके पास यह तय करने का एक तरीका होना चाहिए कि आप पारी को कैसे आगे बढ़ाएंगे. तो, हम उस मामले में थोड़े पीछे रह गए. इसलिए निश्चित रूप से, हमारी योजना पर अमल बहुत खराब रहा”
क्या आप सीरीज ड्रा करा पाएंगे इस पर जवाब देते हुए Shreyas Iyer ने कहा कि,
“बिल्कुल, जैसा कि आपने कहा, यह मज़बूती से वापसी करने का एक शानदार मौका है. अतीत में जो हुआ, उस पर ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है. हमने निश्चित रूप से बहुत खराब क्रिकेट खेला है, लेकिन इससे बहुत कुछ सीखा भी है. खिलाड़ियों को यह सोचना होगा कि वे टीम के लिए कैसे असरदार साबित हों या टीम में कैसे मोमेंटम लाएं. इसलिए हर खिलाड़ी को खुद सोचना होगा कि वे मैच कैसे जीत सकते हैं और उस तरह की ज़िम्मेदारी कैसे उठा सकते हैं.”
