इंग्लैंड के खिलाफ भारत को आज शर्मनाक हार मिली. यह हार केवल आज की हार नहीं थी बल्कि आयरलैंड से हार के बाद इंग्लैंड से बभी हार मिली. श्रेयस अय्यर अपने कप्तानी के पहले ही सीरीज में ही भारतीय टीम के लिए शर्मनाक साबित हुई. इस मैच में भी एक बड़ी हार 56 रन की हार भारत को मिली. इंग्लैंड के हाथो से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान ने इस हार की वजह से बारे मे बताया. पोस्ट मैच में रवि शास्त्री से बात करते हुए हार की वजह भी बताया.
हार के बाद कप्तान श्रेयस ने बनाया बहाना,
हार के बाद श्रेयस ने अजीबो गरीब बहाना बनाया. उन्होंने बात करते हुए मैदान का दोष देते दिखे. श्रेयस ने कहा कि,
“बहुत कुछ सीखने और समझने को मिला है, खासकर हालात और खेल की समझ के बारे में. मुझे लगता है कि सब कुछ यहां के हालात के हिसाब से ढलने के बारे में है. पहले मैच से ही हालात बदलते रहे. एक प्रोफेशनल के तौर पर हमें सीखना होगा. यह ज़रूरी है कि हम इस बारे में ज़्यादा से ज़्यादा बात करें कि हम क्या बेहतर कर सकते थे. मैच जीतने में फ़ील्डिंग अहम भूमिका निभाती है. जब आप विदेश में खेलते हैं, तो मैदान का साइज़ अलग होता है. आपको उसके हिसाब से ढलना पड़ता है. खासकर उस पिच पर, जो बल्लेबाज़ी के लिए बहुत अच्छी थी, हम शायद उन्हें चकमा दे सकते थे.”
श्रेयस ने खराब फील्डिंग को लगाई लताड़
हार के बाद श्रेयस ने अपने फील्डर को भी खूब सुनाया उन्होंने कहा कि,
“लेकिन हमने कुछ कैच भी छोड़े. हो सकता है कि हमें 220-225 रन का पीछा करना पड़ता. दुर्भाग्य से हमें वह मौका नहीं मिला. हमने लगातार विकेट गंवाए। मुझे लगा कि उनकी बॉलिंग बहुत सटीक थी. और उन्होंने यहाँ बहुत क्रिकेट खेला है. बटलर की शानदार बल्लेबाज़ी और फिर हैरी आए… हमने कुछ कैच छोड़े और इससे खेल का रुख बदल सकता था.”
