श्रेयस की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब टीम श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतर रही है. इसलिए टीम इंडिया का यह परीक्षा है विश्वकप जीतने के बाद भारत के भी मैच जीत नहीं सका है.
अब पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं.
अय्यर ने दिया बड़ा बयान
पहले मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने बयान दिया उन्होंने युवा खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें हार के डर के बिना खेलना चाहिए. उन्होंने कहा,
“जब दिमाग में डर होता है तो खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए खेलता है. डर न हो तो वह अपना बेस्ट दे पाता है. बाहर लोग क्या कह रहे हैं, इस पर ज्यादा ध्यान न दें. वर्तमान पर फोकस करें.”
इंग्लैंड-आयरलैंड हार से कप्तान श्रेयस ने कहा कि, “कप्तान ने माना कि हालिया हारों ने टीम को कमजोरियों को समझने का मौका दिया. टीम अब एक इकाई के रूप में बेहतर तरीके से खेलने पर काम कर रही है. उन्होंने इसे सकारात्मक अनुभव बताया जो टीम को और मजबूत बनाएगा.
Ready to get going in Harare 🙌
🎥 Hear from Captain Shreyas Iyer on the excitement for the #ZIMvIND T20I series 💙#TeamIndia | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/PvR9CHVoMd
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी को सलाह की जरूरत नहीं
यह अय्यर का पहला जिम्बाब्वे दौरा है. उन्होंने इस पर कहा कि कुछ खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं, इसलिए जल्द से जल्द परिस्थितियों के अनुकूल ढलना जरूरी है. इंग्लैंड से सीधे यहां पहुंचकर सिर्फ एक प्रैक्टिस सेशन के बाद मैच खेलना चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक भी है.
वैभव सूर्यवंशी पर उन्होंने कहा कि 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर अय्यर ने कहा कि हालिया अनुभव से वह और अन्य युवा खिलाड़ी समझदार बने होंगे. उन्होंने कहा कि वैभव ने अपनी गलतियों पर काम किया होगा, इसलिए उन्हें ज्यादा सलाह की जरूरत नहीं है.
ALSO READ:IND vs ZIM: वैभव-अभिषेक ओपनर, मयंक यादव की एंट्री, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
