भारत-ज़िम्बाब्वे मैच में लम्बे समय बाद भारतीय गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिला. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी और ज़िम्बाब्वे की एक ना चलने दी. पारी की शुरुआत करने उतरे मयंक यादव ने पहले ही गेंद पर विकेट चटकाया. फिर उनके साथ प्रिंस यादव ने मिलकर पॉवरप्ले में ही 3 विकेट चटका चुके थे. ऐसी धारधार गेंदबाजी के दम पर ज़िम्बाब्वे महज 125 रन बना सकी. मैच में जीतने के बाद भारतीय टीम के गेंदबाज मयंक यादव को ‘प्लेयर ऑफ़ मैच’ चुना गया. यह सम्मान लेते हुए उन्होंने अपना बयान दिया.
मयंक यादव ने ‘प्लेयर ऑफ़ मैच’ लेते दिया यह बयान
मयंक यादव और प्रिंस यादव की गेंदबाजी की इकॉनमी सामान ही था. मयंक ने 4 ओवर में 18 रन 2 विकेट चटकाए, वही प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 19 रन 2 विकेट चटकाए. मयंक को प्लेयर ऑफ़ मैच चुना. उन्होंने कहा कि,
“मुझे अपने लिए नहीं जीत में देश के लिए योगदान देना बहुत अच्छा लगता है. यह एक शानदार एहसास है, खासकर इतने लंबे समय बाद वापसी करने पर. यह मेरे लिए बहुत खास पल है.”
मैदान के बारे में कहा कि, “विकेट काफी अच्छा था. मुझे इस विकेट पर गेंदबाज़ी करने में बहुत मज़ा आ रहा था, खासकर भारत में खेलने के बाद मैं पहली बार ज़िम्बाब्वे में खेल रहा हूँ. मुझे विकेट से अच्छी मदद मिल रही थी. सबसे बड़ा फ़र्क आज मिले उछाल का था और गेंद स्विंग भी हो रही थी. मैं बस ज़ोर से गेंद पटक रहा था और मुझे बहुत अच्छा उछाल मिल रहा था.”
मयंक यादव ने साथी गेंदबाज की नही खुद की तारीफ
जब उनसे अपने साथी तेज़ गेंदबाज़ों के बारे में कहा तो मयंक यादव ने खुद की भी तारीफ की उन्होंने कहा, “हमें पहली ही गेंद पर विकेट मिल गया. बाकी गेंदबाज़ों ने अपने स्पेल में दबाव बनाए रखा और इससे हमें उन्हें 120 (125) रन पर रोकने में मदद मिली.”
