आयरलैंड और इंग्लैंड से हारने वाली टीम इंडिया अब ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पुरानी फॉर्म पा चुका है. कासी हुई गेंदबाजी की मदद से भारत ने 125 पर ज़िम्बाब्वे को रोकने में कामयाब रही. बिना किसी अनुभवी गेंदबाज के गेंदबाजी लाइनअप ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. मयंक यादव और प्रिंस यादव ने पॉवर प्ले में विपक्षी बल्लेबाज की एक ना चलाने दी.
दोनों ने मिलकर 3 विकेट भी चटकाए. मयंक और प्रिंस दोनों का प्रदर्शन एक जैसा ही था. 4 ओवर में प्रिंस यादव ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे तो वही मयंक ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाया और मयंक को ‘प्लेयर ऑफ़ मैच’ चुना गया. मैच के बाद प्रिंस ने बात करते हुए अपने प्रदर्शन का श्रेय दिया.
प्रिंस यादव ने गंभीर नहीं दिया श्रेय
प्रिंस ने अपना डेब्यू गंभीर की कोचिंग में की लेकिन इस दौरे में वह कोच नहीं है. और बेहतरीन गेंदबाजी का श्रेय उन्होने अपने नए कोच और कप्तान को दिया. कहा कि,
एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया. मयंक ने अच्छी गेंदबाज़ी की, अशोक ने भी – असल में, हमारे सभी तेज़ गेंदबाज़ों ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की. सबसे ज़रूरी बात यह है कि हमने मैच जीता, और यह बहुत अच्छा लग रहा है. कोच और श्रेयस हमें एक ही बात कहते रहे – सही लेंथ पर गेंदबाज़ी करो. अगर कोई बल्लेबाज़ अच्छी गेंद पर अच्छा शॉट मारता है, तो कोई बात नहीं. हमें उससे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन जब तक हम लगातार अच्छी गेंदें डालते रहेंगे, सब कुछ हमारे कंट्रोल में रहेगा.”
प्रिंस ने कहा- ‘मुझे अपने प्रदर्शन से ज्यादा जीत की ख़ुशी’
प्रिंस ने कहा कि, “मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूँ. लेकिन उससे भी ज़रूरी बात यह है कि हमने मैच जीता. पिच के बारे में में बात करते हुए कहा कि,
“शुरुआत में पिच से काफी मदद मिल रही थी. अगर आप सही लेंथ पर गेंदबाज़ी करते, तो गेंद अच्छी तरह से कैरी होती और थोड़ी सी मूव भी करती. हमारे लिए ज़रूरी था कि हम आखिर तक लगातार उसी लेंथ पर गेंदबाज़ी करते रहें, और इसका हमें फ़ायदा भी मिला.”
