2027 वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2027) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम अभी से टीम की पूरी तैयारी में जुटी है जहाँ टीम की कॉम्बिनेशन और किन खिलाड़ी को मौका मिलेगा यह सब तैयार किया जा रहा है.
इस क्रम में ODI World Cup 2027 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर चर्चा शुरू हो गई है. और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है.
ODI World Cup 2027 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI हुई घोषित
भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज और टेस्ट के बेहतरीन बल्ल्लेबाज हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर ODI World Cup 2027 के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग-11 घोषित कर दी है.
हनुमा विहारी ने वर्ल्डकप 2027 के लिए अपनी टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को ओपनिंग जोड़ी चुना है दोनों बेहतरीन फॉर्म में है. वही नंबर 3 पर विराट कोहली को रखा है और श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर मध्यक्रम को मजबूती देंगे. जबकि केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे. हनुमा विहारी के अनुसार बैटिंग ऑर्डर पांच नंबर तक लगभग तय है. हार्दिक छठे, अक्षर सातवें और क्रुणाल आठवें नंबर पर खेल सकते हैं.
भुवनेश्वर क्रुनाल को भी मौका
खास बात यह है कि विहारी ने ODI World Cup 2027 में इशान किशन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी. इसके बजाय उन्होंने अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है.
उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि क्रुणाल पांड्या की वापसी पर कहा कि वाशिंगटन सुंदर ज्यादा ओवर नहीं फेंक पाते और गिल भी उन पर भरोसा नहीं दिखाते. क्रुणाल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावी टॉप आर्डर बल्लेबाजी नहीं चली तो वह बल्लेबाजी भी संभाल लेते है.
वही भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने का कारण बताते हुए हनुमा ने कहा कि विश्व कप जीतने के लिए अनुभव बहुत जरूरी है. “भुवी और बुमराह नई गेंद के साथ स्विंग करा सकते हैं. शमी पर फिलहाल विचार नहीं हो रहा, लेकिन भुवनेश्वर साउथ अफ्रीकी कंडीशंस में बेहतरीन साबित हो सकते हैं. उनकी गति भी सुधरी है और IPL में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.
हनुमा विहारी की चुनी हुई वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ALSO READ:IND vs ZIM: अभिषेक बाहर, वैभव के जिगरी यार का डेब्यू! दूसरे टी20 के लिए बदली हुई प्लेइंग XI
