ODI WORLD CUP 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट में और दिग्गजों के बीच अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालाँकि वनडे सीरीज में भारत का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है. इंग्लैंड से हाल ही में वनडे सीरीज हारने के बाद टीम में बदलाव की चर्चाये तेज है. लेकिन आईसीसी वनडे विश्वकप 2027 (ODI WORLD CUP 2027) अगले ही साल होने है.
ऐसे में इस टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी मौजूद होंगे. उससे पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने होने वाले वर्ल्ड कप 2027 की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है.
वसीम जाफर ने चुनी विश्वकप के लिए प्लेइंग XI
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और दिग्गज कोच वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर 2027 वनडे विश्व कप (ODI WORLD CUP 2027) के लिए अपनी प्लेइंग-12 टीम घोषित कर दी है. जफ़र ने अपने टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लीगे चुना है. टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा की कप्तानी और अनुभव, शुभमन गिल की आक्रामक शुरुआत देंगे. वही नंबर 3 पर विराट कोहली की क्लास देखने को मिलेगी. श्रेयस अय्यर की मिडिल आर्डर में मौका देगी और केएल राहुल को विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी क्षमता टीम को मजबूत बनाती है.
रविंद्र जडेजा को बाहर कर, शमी-सिराज की वापसी
जाफर की सबसे चर्चित फैसला रविंद्र जडेजा को ODI WORLD CUP 2027 से बाहर रखना है. उनकी जगह स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी गई है. हार्दिक पंड्या को चौथे पेसर और ऑलराउंडर भूमिका में रखा गया है, जो टीम को बैलेंस प्रदान करता है. पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह के साथ शमी और सिराज की अनुभवी तिकड़ी को शामिल करके जाफर ने विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव और घातक गेंदबाजी तैयार किया है. वही स्पिन के लिए कुलदीप यादव पर भरोसा जताया है.
ODI WORLD CUP 2027 के लिए वसीम जाफर की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज। रिजर्व विकेटकीपर के रूप में इशान किशन
