वेस्टइंडीज से पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में भारत को हुआ बम्पर फायदा, जानिए रैंकिंग
वेस्टइंडीज से पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में भारत को हुआ बम्पर फायदा, जानिए रैंकिंग

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अहम् मुकाबला दोनों देश के बीच खेला गया. जिसमे वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया. पाकिस्तान की बल्लेबाजी वेस्टइंडीज के सामने एक ना चली. बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी हुई थी लेकिन यह बेहद निराशाजनक रहा.

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए 211 रनों की जरूरत थी, लेकिन कप्तान बाबर के अलावा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. बाबर आजम ने आखिर खड़े ही रह गये. और पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई. इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में क्या बदलाव हुआ आइये जानते है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान को नुकसान, भारत पहुंचा इस नंबर पर

पाकिस्तान की हार ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र की पॉइंट्स टेबल में बड़ा अपडेट सामने आया है. पाकिस्तान 6.67 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे नौवें स्थान पर है. पाकिस्तान की यह स्थिति बता रही वह टेस्ट में अपने गिरते हुए फॉर्म को संभाल नहीं पा रही है.

वही  ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है, जबकि भारत पांचवें स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया की मजबूत फॉर्म उन्हें फाइनल की दौड़ में मजबूत दावेदार बनाती है. दक्षिण अफ्रीका 75.00 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर कायम है. बांग्लादेश चौथे स्थान पर 58.33 प्रतिशत अंक लेकर सरप्राइज पैकेज साबित हो रहा है.

भारत का पॉइंट टेबल में स्थिति

भारतीय टीम वर्तमान में 48.15 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. यह स्थिति टीम इंडिया के लिए थोड़ी चिंता का विषय है क्योंकि WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में जगह बनाना जरूरी है. भारत को अब अपनी आगामी टेस्ट सीरीज में लगातार जीत दर्ज करनी होगी. जिसमे अगला मुकाबला श्रीलंका से 2 टेस्ट मैच का है. भारत अब तक हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अब तक खेलता रहा है.

श्रीलंका 41.67 प्रतिशत के साथ छठे, इंग्लैंड 24.36 प्रतिशत के साथ सातवें, वेस्ट इंडीज 22.73 प्रतिशत के साथ आठवें और पाकिस्तान सबसे नीचे हैं. पाकिस्तान का प्रदर्शन इस चक्र में बेहद निराशाजनक रहा है.

ALSO READ:IND vs SL: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, जानिए कब, कहां, कैसे देखें लाइव टेस्ट मैच

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...