W W W W W W....टीम इंडिया छोड़ने के बाद कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में काटा ग़दर, चटकाए 6 विकेट
W W W W W W....टीम इंडिया छोड़ने के बाद कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में काटा ग़दर, चटकाए 6 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में भी खेलने को मौका नहीं दिया गया था. उस मैदान पर टीम को एक मुख्य स्पिनर की जरूरत थी लेकिन प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला. टी20 में भी अब उनका चयन नहीं होता है.

ऐसे में कुलदीप यादव ने भारत से रवाना होकर इंग्लैंड का रुख कर लिया. और वहां इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. हालाँकि कुलदीप के लिए खुद को साबित करने का एक बढ़िया मौका मिला और खुद को साबित भी कर दिया.

इंग्लैंड में कुलदीप ने काटा ग़दर चटकाए 6 विकेट

कुलदीप यादव यॉर्कशायर टीम से जुड़ने के बाद उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. वन-डे कप में लगातार तीन मैचों में 2-2 विकेट लेकर उन्होंने 6 विकेट चटका लिए है. उन्होंने साबित कर दिया कि अभी भी वो दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में शुमार हैं. इंग्लैंड की पिचों पर घूमती गेंदों और चाइनामैन की कला से वो बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, जो भारतीय मैनेजेमेंट के लिए एक जवाब भी है. उन्होंने साबित कर दिया उनको मौका मिला होता तो वनडे सीरीज में रुख मोड़ सकते थे.

22 जुलाई 2026 को यॉर्कशायर ने कुलदीप को ओवरसीज खिलाड़ी के रूप में साइन किया. उन्होंने मेट्रो बैंक वन-डे कप के पांच मैचों और बाद में काउंटी चैंपियनशिप के तीन मैचों के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया.

हर मैच में चटकाए विकेट

पहले मैच में ग्लैमॉर्गन के खिलाफ डेब्यू पर कुलदीप ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए. शुरुआती ओवरों में विकेट न मिलने के बावजूद आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर उन्होंने मैच का रुख पलटा. दूसरा मैच ससेक्स के खिलाफ रहा, जहां फिर 2 विकेट चटकाए. तीसरे मैच में भी उन्होंने 2 विकेट लेकर अपनी कंसिस्टेंसी साबित की. कुल मिलाकर शुरुआती तीन मैचों में 6 विकेट—यह प्रदर्शन उनकी क्लास को दर्शाता है. 2027 ODI विश्व कप के लिए शानदार तैयारी का संकेत है.

ALSO READ:वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान, शमी की वापसी, विराट को मौका, 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...