IND vs SL
IND vs SL टेस्ट सीरीज में भारत को लगा बड़ा झटका! अचानक से बाहर हुआ टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इसके लिए BCCI ने पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टेस्ट टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए यह 2 टेस्ट मैच भारत के लिए बेहद अहम् थे. क्योकि पॉइंट टेबल में भारत की स्थिति बांग्लादेश से भी खराब है. इसलिए यह दोनों मैच हर हाल में जीतना जरुरी है. लेकिन IND vs SL के इस सीरीज से पहले गिल एंड कंपनी को बहुत बड़ा झटका लगा है.

IND vs SL टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर

भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली IND vs SL दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह के बाएं घुटने में अब भी असुविधा बनी हुई है. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में प्रारंभिक आकलन के बाद संबंधित पक्षों ने फैसला लिया कि उन्हें जल्दबाजी में वापस मैदान पर उतारना सुरक्षित नहीं है और पूर्ण रिकवरी की सलाह दी गई है.

फिट घोषित हुए थे बुमराह, अचानक क्यों हुए बाहर

बुमराह को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान इंपैक्ट इंजरी हुई थी. उन्होंने दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय घुटने में चोट महसूस की, जिसके बाद सूजन आ गई और उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे से बाहर बैठना पड़ा. शुरुआत में उन्हें फिटनेस क्लियरेंस के आधार पर श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था.

31 जुलाई को फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें आई थीं और आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि वे चोट से उबर चुके हैं तथा दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रह सकते हैं. लेकिन अब ताजा अपडेट में घुटने में अब भी समस्या बनी हुई है. बुमराह का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. भारत के तेज गेंदबाज टेस्ट में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा है अब देखना होगा बुमराह की जगह किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.

ALSO READ:IND vs PAK का आज होगा महामुकाबला, धवन-दिनेश कार्तिक मैदान पर वापसी, जानिए कैसे लाइव देखें यह पूरा मैच

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...