IND vs PAK का आज होगा महामुकाबला, धवन-दिनेश कार्तिक मैदान पर वापसी, जानिए कैसे लाइव देखें यह पूरा मैच
IND vs PAK का आज होगा महामुकाबला, धवन-दिनेश कार्तिक मैदान पर वापसी, जानिए कैसे लाइव देखें यह पूरा मैच

क्रिकेट के दुनिया में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला हो तो उस मैच का अलग क्रेज होता है. फैंस बहुत ही दिलचस्पी से इस मैच का मजा लेते है. अब आज 2 अगस्त को इस टूर्नामेंट का बेहद अहम मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला जायेगा . जी हाँ लीजेंड्स लीग में भी दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच बनने की उम्मीद है.

आज भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम

लीजेंड्स लीग पुराने क्रिकेटरों का टूर्नामेंट है जहाँ कई दिग्गज खिलाड़ी लेकिन रिटायर खिलाड़ी हिस्सा लेते है. एशियन लीजेंड्स लीग का यह दूसरा सीजन है, जिसकी शुरुआत 30 जुलाई से हुई थी. कुल 19 मैचों वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 अगस्त को खेला जाएगा. पिछले सीजन में भारतीय टीम उप-विजेता रही थी, जब फाइनल में एशियन स्टार्स ने उन्हें हराया था.

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में आज भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच इस टूर्नामेंट का छठा मैच रविवार, 2 अगस्त को खेला जाएगा. यह महामुकाबला जाम्बिया की राजधानी लुसाका स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर आयोजित होगा.

जानिए कैसे देखने भारत-पाकिस्तान का लाइव मैच

IND vs PAK आज का यह महामुकाबला देखने के लिए फैंस को मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे शुरू होने वाला है. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. ऑनलाइन देखने के लिए फैनकोड ऐप या वेबसाइट का सहारा लिया जा सकता है.

इंडियन रॉयल्स की टीम दिग्गज खिलाड़ी लेंगे पाकिस्तान से पंगा

इंडियन रॉयल्स टीम इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. टीम ने अपना पहला मैच बांग्लादेश टाइगर्स के खिलाफ 19 रनों से जीतकर अच्छी शुरुआत की है. टीम में शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, अंबाती रायडू, यूसुफ पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

वही पाकिस्तान पैंथर्स को अपने पहले मैच में एशियन स्टार्स के हाथों 85 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तानी टीम में उमर अकमल, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर और सईद अजमल जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूदा हैं.

ALSO READ:हो गया ऐलान, शमी-भुवनेश्वर की वापसी, पंत बाहर, वनडे विश्वकप 2027 के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी भारतीय टीम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...