6 6 6 6...25 छक्का 15 चौका, अभिषेक शर्मा ने मचाया हाहाकर, 91 गेंद में 233 रन इस टीम के खिलाफ ठोका दोहरा शतक
6 6 6 6...25 छक्का 15 चौका, अभिषेक शर्मा ने मचाया हाहाकर, 91 गेंद में 233 रन इस टीम के खिलाफ ठोका दोहरा शतक

अभिषेक शर्मा नाम आये और चौको-छक्को की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है. आज एक बार फिर भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक चर्चा में बने हुए है. दरअसल, पंजाब में एक वनडे टूर्नामेंट में टी20 से भी घातक बल्लेबाजी कर सुर्ख़ियों में आ गए है. बाए हाथ के ओपनर बल्लेबाज हाल ही में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. अब उन्होंने एक ऐसी पारी खेल दी है हर कोई हैरान है.

अभिषेक ने उड़ाया गर्दा 91 गेंद में 233 रन

यह मुकाबला रविवार, 2 अगस्त को अमृतसर के गांधी ग्राउंड्स पर पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट के तहत खेला गया. अभिषेक ने इस वनडे में मैच में टी20 से भी घातक पारी खेली. अमृतसर मेन सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने तरन तारन मेन सीनियर के खिलाफ सिर्फ 91 गेंदों पर 233 रन की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में 15 चौके और 25  छक्के लगाए. सिर्फ बाउंड्री से ही उन्होंने 210 रन जुटा लिए और उनका स्ट्राइक रेट 256 से ऊपर रहा.

500 का खड़ा किया लक्ष्य

ओपनिंग करने आए अभिषेक ने अपने स्वाभाविक बैटिंग स्टाइल में पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया और चौके-छक्के लगाना शुरू कर दिया. 91 गेंद खेलने के बाद वह आउट हुए लेकिन अपना काम कर दिए और उनकी टीम ने अभिषेक की पारी के दम पर अमृतसर ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रन बनाए.

बता दें, दोहरा शतक ठोककर अभिषेक शर्मा ने भारतीय वनडे टीम के लिए भी दांवेदारी ठोक दी है. साथ में एशियन गेम्स से पहले यह पारी उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है जिसे भारत को बड़ा लाभ मिल सकता है.

ALSO READ:IND vs SL टेस्ट सीरीज में भारत को लगा बड़ा झटका! अचानक से बाहर हुआ टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...