भारत टीम के तेज गेंदबाज और घातक अर्शदीप सिंह ने अपनी पसंदीदा ऑल-फॉर्मेट इंडिया इलेवन का ऐलान किया है. भारत में हर दौर एक ऐसा महान खिलाड़ी जरुर मिल जाता अहै जो पूरी दुनिया में अपने करियर के विख्यात होता है. इस बीच अर्शदीप ने अपना पसंदीदा सभी फोर्मेट का बेहतरीन प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. इसमें सात पूर्व दिग्गज और चार वर्तमान खिलाड़ी शामिल हैं. हालाँकि उन्होंने अपने इलेवन में कई महान खिलाड़ी को बाहर कर दिया है.
रोहित को नहीं चुना ओपनर
अर्शदीप ने अपने प्लेइंग इलेवन के लिए शुरुआत में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को ओपनिंग पार्टनर बनाया था, लेकिन बाद में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को तरजीह देते हुए गौतम गंभीर को चुना. गंभीर फिलहाल भारतीय टीम के हेड कोच हैं. तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को रखा है. चौथे पर महान बल्लेबाज विराट कोहली, पांचवें पर युवराज सिंह जैसे घातक ऑलराउंडर को शामिल किया है.
अर्शदीप ने यह चयन कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर किया, जहां अर्शदीप को किसी भी युग और उम्र के खिलाड़ियों को उनके प्राइम फॉर्म में चुनने की आजादी थी.
रोहित नंबर 6 गेंदबाजी में चुना इन खिलाड़ी का नाम
अर्शदीप ने रोहित को ओपनिंग के लिए नहीं बल्कि छठे पर रोहित शर्मा को रखा गया. वही सातवें नंबर पर एमएस धोनी हैं. दिलचस्प बात यह है कि 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और महान ओपनर सुनील गावस्कर को टीम में जगह नहीं मिली.
गेंदबाजी के लिए हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और खुद अर्शदीप अपने को भी शामिल किया हैं. अर्शदीप ने हंसते हुए कहा कि उनकी बैटिंग दसवें नंबर पर भी हो सकती है, लेकिन टी20 में वे बुमराह से ऊपर बैटिंग कर लेंगे. उन्होंने बताया कि जसप्रीत खुद कहते हैं कि टी20 में अर्शदीप ऊपर बैटिंग करें, जबकि वनडे और टेस्ट में वे ऊपर रहेंगे.
अर्शदीप सिंह की ऑल-फॉर्मेट इंडिया इलेवन:
सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
