एशिया कप 2026 का शेड्यूल हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख आई सामने, भारत का देखने पूरा शेड्यूल
एशिया कप 2026 का शेड्यूल हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख आई सामने, भारत का देखने पूरा शेड्यूल

एशिया कप 2025 में सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने झंडा गाड़ दिया था और ट्रॉफी अपने नाम किया था. इस साल अब एक बार फिर एशिया कप का रोमांच देखने को मिलेगा. यही नहीं भारत और पाकिस्तान की भी भिड़ंत देखने को मिलेगी. इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल का ऐलान आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. तारीख के साथ वेन्यु का भी ऐलान किया गया है. इसी महीने शुरू होने वाली एशिया कप के पूरे शेड्यूल के बारे में जानते हैं यह कब, कहां, कैसे खेला जायेगा.

एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल ऐलान

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. कुल आठ टीमें दो समूहों में बंटी हुई होंगी और सभी मुकाबले एक ही स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भारत के देखें पूरा शेड्यूल, इस तारीख को भारत-पाक में भिड़ंत

भारतीय महिला टीम एशिया कप का अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी. तीन दिन बाद 3 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से मुकाबला होगा. इन दोनों मैचों के बाद 5 सितंबर को वह दिन आएगा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों देशों के बीच हर मुकाबला हमेशा से रोमांचक होता है. दुबई का मैदान में इस बार यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा.

ग्रुप मैच खत्म होने के बाद प्रत्येक ग्रुओ की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को तय किए गए हैं. एशिया कप का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, जहां एशिया की नई चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा. भारत इस टूर्नामेंट में बड़ा दांवेदार है.

ALSO READ :‘आप मुझे टीम से निकाल दो, मैं पीछे नहीं हटूंगा’, रोहित शर्मा का BCCI को जवाब, दिग्गज ने किया बड़ा दावा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...