भारतीय टीम पहले से ही कई चोटिल खिलाड़ी से जूझ रही है. इस बीच टेस्ट मैच में भारतीय टटीम को एक और बड़ा झटका लगा है. यह झटका बुमराह से भी बड़ा है. हाल ही में टीम को सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से चयन के बावजूद बाहर हुए है. यही नहीं 15 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को यह लगा पांचवा झटका है. ऐसे में चयनकर्ताओं के साथ-साथ भारतीय टीम कप्तान गिल की भी मुसीबत बढ़ चुका है. पहला टेस्ट 15 अगस्त को गाले में शुरू होने वाला है.
साईं सुदर्शन चोटिल हो कर हुए बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह के बाद युवा बल्लेबाज बी साई सुदर्शन भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. पैर की उंगली में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण सुदर्शन फिटनेस टेस्ट में सफल नहीं हो पाए. साई सुदर्शन पिछले महीने इंडिया ए के श्रीलंका दौरे के दौरान चोटिल हुए थे.
उस सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक जड़े थे. चोट के बाद वे बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे. चयनकर्ताओं ने उन्हें स्क्वाड में जगह दी थी, लेकिन आखिरकार वह फिटनेस क्लियरेंस पास नहीं कर सके. डॉक्टरों ने अब साफ कह दिया है कि उन्हें ठीक होने के लिए और समय चाहिए.
साईं सुदर्शन की जगह इन खिलाड़ी को मिल सकता मौका
इससे पहले पेसर जसप्रीत बुमराह भी बाएं घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका मिला है. अब सुदर्शन के बाहर होने से टीम की मिडिल ऑर्डर में एक जगह खाली हो गई है. ऐसे में मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज सरफराज खान की किस्मत चमकने की संभावना बढ़ गई है. सरफराज पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं.
कई रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता उनकी जगह पर विचार कर सकते हैं। हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि चयन समिति और कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों का उन पर पूरा भरोसा नहीं है.
