IND vs SL: सरफराज की छुट्टी, 3 स्पिनर 2 तेज गेंदबाज को मौका, श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग XI घोषित
IND vs SL: सरफराज की छुट्टी, 3 स्पिनर 2 तेज गेंदबाज को मौका, श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग XI घोषित

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच शनिवार को गॉल के मैदान में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. IND vs SL की 2 मैच की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जायेगा इसलिए गिल की नजरे दोनों मैच जीतने के लिए होगी. वही इस मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है.

जब प्रुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गये है, ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी. इसकी भविष्यवाणी शुरू हो चुकी है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग इलेवन चुन लिया है.

सरफराज की छुट्टी, केएल राहुल-यशस्वी ओपनर

आकाश चोपड़ा ने ओपनिंग जोड़ी के रूप में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को चुना है. IND vs SL मैच में तीसरे नंबर पर उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को जगह दी है. साई सुदर्शन चोटिल है ऐसे में उनकी जगह पडिक्कल को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने अभ्यास मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है. कप्तान शुभमन गिल को चौथे नंबर पर रखते हुए चोपड़ा ने मिडिल ऑर्डर को मजबूत बनाने पर जोर दिया है.

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत को सौंपते हुए आकाश ने छठे नंबर पर ध्रुव जुरेल को बैटर के रूप में शामिल किया है. उनका मानना है कि जुरेल स्पिन के खिलाफ अच्छे खिलाड़ी हैं और श्रीलंकाई पिच पर उनका योगदान अहम साबित हो सकता है।.सरफराज खान को इस इलेवन में जगह नहीं मिली है.

IND vs SL: 3 स्पिनर 2 तेज गेंदबाज को मौका

IND vs SL के पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंद की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. शनिवार से शुरू होने वाले इस मुकाबले में चोपड़ा ने स्पिनरों को भारी महत्व देते हुए तीन स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है, जबकि तेज गेंदबाजी के लिए सिर्फ दो खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.

गेंदबाजी के मोर्चे पर चोपड़ा ने रवींद्र जडेजा, मानव सुतार और कुलदीप यादव को तीन स्पिनरों के रूप में चुना है. जडेजा और सुतार बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जिससे टीम को बैलेंस मिलता है. तेज गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है. गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे खिलाड़ी इस संभावित ग्यारह से बाहर हैं.

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग-11 

केएल राहुल यशस्वी जायसवाल देवदत्त पडिक्कल शुभमन गिल (कप्तान) ऋषभ पंत (विकेटकीपर) ध्रुव जुरेल रवींद्र जडेजा मानव सुतार कुलदीप यादव मोहम्मद सिराज प्रसिद्ध कृष्णा

ALSO READ:IND vs SL: एक दिन पहले शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन का किया खुलासा! आकिब नबी समेत इन खिलाड़ी की छुट्टी!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...