IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट गाले मैच खेलेगी. कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं. शनिवार 15 अगस्त से शुरू होने वाले इस टेस्ट में कप्तान की तैयारी पूरी हो चुकी है. उन्होंने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिया, जिससे उन्होंने प्लेइंग इलेवन के बार मे खुलासा किया है. भारत को गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा था जब जसप्रीत बुमराह बाहर हो गये थे. ऐसे में IND vs SL के पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजी में मुख्य गेंदबाज कौन होगा इसका भी जवाब दिया है.
आकिब नबी की छुट्टी, सिराज के साथ इस गेंदबाज को मौका
तेज गेंदबाजी की बात करे तो आकिब नबी को मौका नहीं मिलने वाला है. वही अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का खेलना पक्का है. उन्ही के साथ प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद साझा कर सकते हैं. हालांकि प्रसिद्ध कृष्णा और गर्नुर बरार जैसे तेज गेंदबाज जमकर टक्कर चल रही इन 2 खिलाड़ी में किसको मौका मिला इसी को लेकर गिल ने भी मुश्किल वाला फैसला बताया है. IND vs SL इस दौरे पर तीन बाएं हाथ के स्पिनरों- रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के साथ मैदान में उतर सकती है.
गिल ने कहा कि, “गुरनूर बराड़ ने पुरानी गेंद से शानदार गेंदबाजी की है. वे अच्छी रफ्तार से उछाल हासिल कर सकते हैं. लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले कुछ समय में अच्छी गेंदबाजी की है, जैसा हमने अभ्यास मैच में देखा. इसलिए यह मुश्किल फैसला है.” उन्होंने जोर देकर कहा कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी प्रसिद्ध और गुरनूर जैसे खिलाड़ियों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का सुनहरा मौका है.
IND vs SL में बल्लेबाजी में गिल ने दिया संकेत
टीम में अन्य बदलावों पर भी गिल ने बात की. बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को साई सुदर्शन की अनुपस्थिति में नंबर तीन पर उतारे जाने की उम्मीद है. दबाव में चल रहे ध्रुव जुरेल के खराब प्रदर्शन के बावजूद मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना बनी हुई है. गिल ने कहा कि खिलाड़ियों को समय देना जरूरी है. “खिलाड़ी अपने आप आगे बढ़ेंगे।.हमें उन्हें समय देना होगा. कुछ खिलाड़ियों को थोड़ा समय चाहिए.”
