IND vs SL: भारत को लगा बड़ा झटका, बीच मैच में केएल राहुल ने छोड़ा मैदान, इस वजह से नहीं किये बल्लेबाजी
IND vs SL: भारत को लगा बड़ा झटका, बीच मैच में केएल राहुल ने छोड़ा मैदान, इस वजह से नहीं किये बल्लेबाजी

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत मिली लेकिन चोट भारत का पीछा नहीं छोड़ रहा है.  बअब पहले दिन मैच के बीच एक बड़ा झटका लगा है. ओपनर बल्लेबाज यशस्वी और केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे. यशस्वी रन आउट हुए लेकिन केएल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. अचानक केएल को क्या हुआ जो दुबारा बल्लेबाजी करने उतरे ही नहीं. आइये जानते है.

केएल राहुल क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट?

टी ब्रेक के बाद जब तीसरा सत्र शुरू होने वाला था, तभी केएल राहुल की समस्या सामने आई. राहुल ड्रेसिंग रूम में इलाज करवा रहे थे. वे देर से मैदान पर लौटे, लेकिन तुरंत अपनी दाहिनी बांह और हाथ में तेज दर्द महसूस करने लगे. श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भी उनकी मदद करने की कोशिश की और हाथ को स्ट्रेच करने का प्रयास किया, लेकिन दर्द और बढ़ गया.

इसके बाद बाएं हाथ की उंगलियों में भी क्रैंप्स हो गए. राहुल लंगड़ाते हुए दिखे और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऐंठन की शिकायत करते नजर आए. आखिरकार वे अंपायर को इशारा करके मैदान छोड़कर चले गए. कप्तान गिल उनके स्थान पर बैटिंग के लिए उतरे.

केएल राहुल ने खेली बेहतरीन पारी

केएल राहुल 77 रन बनाकर मैदान छोड़कर पैवेलियन लौट गए. टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 197 रन पर एक विकेट खोकर था. केएल राहुल 162 गेंदों में 9 चौके और एक छक्का लगाकर 77 रन बना चुके थे, जबकि देवदत्त पडिक्कल नाबाद 84 रन पर थे. दोनों के बीच दूसरी विकेट के लिए मजबूत 150 रन की साझेदारी हो चुकी थी. राहुल ने धैर्यपूर्ण पारी खेली थी और गाले की स्पिन-फ्रेंडली पिच पर अच्छी तरह टिके हुए थे. लेकिन केएल राहुल को गंभीर क्रैंप्स की वजह से रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा.

ALSO READ:IND vs SL: भाग..भाग..और फिर यशस्वी हुए रनआउट, केएल की इस गलती से भारत को लगा बड़ा झटका, देखें विडियो

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...