IND vs SL: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी मजबूत स्थिति में हुई है. टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला करने वाले भारत ने पहले दिन 288 रन पर दो विकेट खोए थे. दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम 400 के पार पहुंच गई. वही IND vs SL के इस मैच में भारतीय टीम ने आखिरी में बैक टू बैक विकेट गिरता रहा है. जिसकी वजह से दूसरे मैच में भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर भारत 460 रन बनाया.
देवदत्त ने दूसरे दिन भी मचाया कोहराम, जुरेल ने बचायी लाज
पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था. IND vs SL मैच के दूसरे दिन उन्होंने 167 रन की शानदार पारी खेली. 230 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से खेली गई इस पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. केएल राहुल ने 82 रन बनाए, पहले दिन क्रैम्प की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए राहुल ने दूसरे दिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. यशस्वी जायसवाल 32 पर रन आउट हो गए थे जबकि कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे दिन ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए.
ध्रुव जुरेल ने आज उपयोगी पारी खेली 51 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जड़ेजा समेत कुछ विकेट गिरने के बावजूद भारत का स्कोर 450 के पार पहुंच गया. श्रीलंकाई स्पिनरों प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवंथा ने कुछ विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप ने दबाव बनाए रखा.
अंतिम तक लड़खड़ा गयी भारतीय टीम
IND vs SL के दूसरे दिन की शुरुआत में और बीच-बीच में बारिश की वजह से खेल रुका. गॉल का पिच स्पिन के लिए अनुकूल है, लेकिन भारत ने अच्छी शुरुआत कर ली है.
दूसरे दिन के अंत तक भारत मजबूत स्थिति में है लेकिन जल्दी जल्दी विकेट गिरने की वजह से 500 के करीब नहीं पहुँच सका. भारतीय टीम की बैटिंग ने पहले दिन अच्छी नींव रखी है. मोहम्मद सिराज को असिथा फर्नांडो ने और मानव सुथार को प्रभात जयसूर्या ने आउट करके भारत को लगातार दो झटके दे दिए हैं. भारत का स्कोर 460/9 है. सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुथार ने 24 रन बनाए. क्रीज पर कुलदीप यादव 12 रन और प्रसिद्ध 1 रन बनाकर टिके हुए.
ALSO READ:बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत से भारत को बड़ा झटका! WTC पॉइंट टेबल में टीम इंडिया को बड़ा नुकसान!
