वनडे विश्वकप पूर्व भारतीय बल्लेबाज और 2007 टी20 विश्व कप विजेता रॉबिन उथप्पा ने 2027 आईसीसी ODI वर्ल्डकप 2027 के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है. इस बार ODI वर्ल्डकप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर-नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा. उथप्पा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से अपने टीम का चयन किया है. उन्होंने अपनी टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी बैकअप में रख लिया है.
वैभव सूर्यवंशी को ODI वर्ल्डकप 2027 में मिली जगह
ओपनिंग में उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल को जगह दी है, जबकि बैकअप ओपनर के रूप में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को चुना है. वैभव अभी तक ODI डेब्यू नहीं कर चुके हैं, लेकिन आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देखते हुए यह चयन चौंकाने वाला है. मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को बरकरार रखा गया है. विकेटकीपर के लिए भी केएल राहुल को मुख्य विकल्प और संजू सैमसन को बैकअप विकेटकीपर को चुना गया है. ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे नाम टीम से बाहर रह गए हैं.
पेस अटैक में भुवनेश्वर का नाम भी शामिल
ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को जगह मिली है. स्पिनर के तौर पर केवल कुलदीप यादव को चुना गया है. पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह के साथ भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है. भुवनेश्वर का आखिरी वनडे 2022 में था, लेकिन उथप्पा ने उनके अनुभव और स्विंग को महत्व दिया है.
रॉबिन उथप्पा की चुनी गई ODI विश्वकप 2027 में भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह.
ALSO READ:165 रन की बम्पर जीत के बाद WTC पॉइंट टेबल में भारत को जबरदस्त फायदा! इस स्थान पर पहुंचा भारतीय टीम
