IND vs SL: बीच मैच में ऋषभ पन्त ने छोड़ा मैदान! भारत को लगा बड़ा झटका! इस वजह से बाहर हुए पंत!
IND vs SL: बीच मैच में ऋषभ पन्त ने छोड़ा मैदान! भारत को लगा बड़ा झटका! इस वजह से बाहर हुए पंत!

पहला टेस्ट जीतने के बाद दुसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम कोलंबो में उतरी. दूसरे मैच में भी भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत को इस मैच में बेहतरीन ओ तेज शुरुआत मिली. केएल राहुल का विकेट जल्दी गिरने के बाद यशस्वी ने तेज रन की बेहतरीन पारी खेली. लेकिन वो भी 45 रन की पारी खेलकर आउट हुए . गिल भी 50 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पन्त बल्लेबाजी के लिए आये उनसे एक बड़ी पारी की उम्मदी थी लेकिन बीच मैच में मैदान छोड़ कर चले गये.

भारत को लगा झटका, पंत ने छोड़ा मैदान

भारत  के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान कलाई में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. पंत श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा की शॉर्ट डिलीवरी पर पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे. गेंद उनके दस्ताने से टकराकर कलाई पर लगी. उन्होंने तुरंत दर्द का इशारा किया. फिजियो मैदान पर आए, बर्फ लगाई और टेप करने की कोशिश की, लेकिन लंबे इलाज के बाद पंत मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए. उनकी जगह रवींद्र जडेजा आए.

पंत ने 15 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाए थे. यह घटना भारतीय पारी के करीब 57वें-58वें ओवर में हुई, जब भारत का स्कोर करीब 207/3 के आसपास था. देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल की साझेदारी टूटने के बाद पंत क्रीज पर आए थे.

भारत के लिए झटका

चोट की गंभीरता अभी साफ नहीं है. बीसीसीआई की ओर से आगे की जांच और अपडेट का इंतजार है कि वे मैच में वापस लौट सकते हैं या नहीं. पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर और महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं, इसलिए उनकी चोट भारत के लिए चिंता का विषय है. टीम में ध्रुव जुरेल भी उपलब्ध हैं, जो विकेटकीपिंग कर सकते हैं.

भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत का खेलना बेहद जरुरी था. वह टेस्ट मैच में भी छक्के की बरसात करते है. वही विकेटकीपिंग में भी वह मुख्य विकेटकीपर के रूप में खेल रहे है. हालाँकि टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल भी बल्लेबाजी करने के लिए जाते है.

ALSO READ:चेतेश्वर पुजारा ने चुना दुनिया की टॉप वर्तमान टेस्ट प्लेइंग XI, 4 भारतीय को दी जगह, अपने जिगरी को कर दिया बाहर!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...