4 4 आउट.. उपकप्तान बनते वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ईशान का नहीं चला बल्ला, फिर इस भारतीय खिलाड़ी ने ठोका शतक
4 4 आउट.. उपकप्तान बनते वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ईशान का नहीं चला बल्ला, फिर इस भारतीय खिलाड़ी ने ठोका शतक

जहाँ भारत श्रीलंका दौरे पर है वही भारत में घरेलु क्रिकेट भी खेला जा रहा है. इस बीच दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत हो चुका है. यह टूर्नामेंट में बेहद अहम था आज बैंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. 23 अगस्त को शुरू हुए इस मैच में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. ईस्ट जोन टीम के के कप्तान ईशान किशन है उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

4 4 आउट..फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी

ईस्ट जोन के लिए शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही. सबकी नजरे वैभव सूर्यवंशी पार टिकी थी. लेकिन उनका बल्ला रेड बॉल क्रिकेट में कुछ ख़ास नहीं कर सका. उन्होंने पहले 4 फिर 4 और तीसरे गेंद पर आउट हो गये. महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. वही दूसरा झटका अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में लगा 15 रनों पर एलबीडब्ल्यू हुए. कप्तान ईशान किशन का भी बल्ला नहीं चला सिर्फ 4 रन ही बना पाए. वही कुमार कुशागरा ने 55 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम 138/5 के स्कोर पर मुसीबत में आ गयी थी.

इस मुश्किल घड़ी में सुदीप कुमार घरमी और शाहबाज अहमद ने टीम को संभाला. दोनों ने शानदार 150 रनों की साझेदारी की. घरमी ने  बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाते हुए 146 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने कई चौके और छक्के लगाए. शाहबाज अहमद ने भी शानदार फॉर्म दिखाया और नाबाद 100 रन (137 गेंदों पर) बनाकर शतक पूरा किया. इन दोनों बल्लेबाजो के दम पर ईशान की टीम की लाज बची.

ईशान की टीम ने खड़ा किया 355 रन, घातक है गेंदबाजी

अंत में अनुकुल रॉय 22 रन बनाते हुए नाबाद रहे. पहले दिन के खेल के अंत में ईस्ट जोन ने 80 ओवर में 355/6 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया. नॉर्थ ईस्ट जोन के गेंदबाजों में अकाश चौधरी और फेरोइजाम जोतिन सिंह ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन बाद में रन रोकने में उन्हें सफलता नहीं मिली.

ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज भी शामिल हैं वैभव सूर्यवंशी की उपस्थिति ने मैच को खास बना दिया था, लेकिन शुरुआती विफलता के बावजूद घरमी और शाहबाज की पारियों ने ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

ALSO READ:IND vs SL: 4 4 4 4…देवदत्त पद्दिकल ने पहले दिन मचाया कोहराम, कूटा 117 रन, भारत ने ठोका 300/5

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...