W W...वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में मचाया कोहराम, महज ढाई दिनों में जीत कर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
W W...वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में मचाया कोहराम, महज ढाई दिनों में जीत कर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टरफाइनल में ईशान की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस मैच में ईशान ने विकेटकीपिंग से तो वही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया. जबकि कप्तान ईशान किशन विकेटकीपिंग में छा गए. उन्होंने पांच शिकार किए.

मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला गया. ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया था. शाहबाज अहमद ने शतक जड़ा और बाद में गेंदबाजी में भी चार विकेट लिए. अनुकूल रॉय ने पांच विकेट चटकाकर पारी को समेटा। नॉर्थ ईस्ट जोन दोनों पारियों में बुरी तरह विफल रही।

वैभव बल्लेबाजी में फ्लॉप तो गेंदबाजी से चटकाए 2 विकेट

वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, लेकिन गेंद से उन्होंने कमाल कर दिया. कप्तान ईशान किशन ने उन्हें मौका दिया और वैभव ने तीन ओवर में महज 11 रन देकर दो विकेट झटके. उन्होंने एक ही ओवर में चार गेंदों में दो विकेट लिए. जिससे टीम का विश्वास बढ़ा. उनके इस प्रदर्शन से ये साबित किया कि वह बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबजी में कमाल कर सके और भारतीय टीम को एक नया ऑलराउंडर भी मिलने वाला है.

ईशान ने विकेटकीपिंग के दम पर झटके 5 विकेट

ईशान किशन की विकेटकीपिंग मैच का आकर्षण रही. उन्होंने तीन कैच और दो स्टंपिंग के साथ पांच खिलाड़ियों को आउट करने में मदद की. उनकी चपलता ने गेंदबाजों का पूरा साथ दिया. किशन की कप्तानी में टीम ने मैच को ढाई दिनों में ही खत्म कर दिया. और टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली. ईस्ट जोन की इस जीत से सेमीफाइनल का रास्ता खुल गया है. अब उनका सामना संभावित रूप से सेंट्रल जोन से हो सकता है.

ALSO READ:IND vs SL: जीत रहा था भारत, तभी भारतीय गेंदबाजो ने की बड़ी गलती, श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने पलट दिया गेम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...