W W W...भुवनेश्वर कुमार का कोहराम, विकेट की लगा दी झड़ी, रन के लिए तरसे बल्लेबाज, 6 विकेट से दिलाई जीत
W W W...भुवनेश्वर कुमार का कोहराम, विकेट की लगा दी झड़ी, रन के लिए तरसे बल्लेबाज, 6 विकेट से दिलाई जीत

भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर अपने गेंदबाजी में से कहर मचा दिया. उन्होंने साबित कर दिया कि स्विंग  के सुल्तान हैं. 25 अगस्त को इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवी ने काशी रुद्रास के खिलाफ 4 ओवर में महज 20 रन देकर 3 विकेट झटके. उनकी इस दमदार गेंदबाजी के दम पर लखनऊ ने काशी को 126 रन पर समेट दिया और लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की. यही नहीं उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजो के लिए छक्के के लिए तरसा दिया.

भुवनेश्वर कुमार ने चटकाया विकेट

भुवनेश्वर ने पावरप्ले में ही काशी के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने पहले ओपनर साहब युवराज सिंह को 14 रन पर आउट किया. इसके बाद लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और काशी के कप्तान करण शर्मा को खाता खोलने से पहले ही पैवेलियन भेज दिया. करण शर्मा महज 1 रन के लिए तरस गए. तीसरा विकेट अभिषेक गोस्वामी का भी भुवी के नाम रहा. काशी 28/3 पर बेहतरीन गेंदबाजी के दम रोक दिया. और अंत में 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई.

भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन दमदार

भुवी ने अब तक लीग के 7 मैचों में 7 विकेट लिए हैं.  इकॉनमी रेट में वे सबसे आगे हैं उनकी इकॉनमी 6.29 है. भुवी ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे किफायती गेंदबाजी का लोहा मनवाया है. लखनऊ की तरफ से अभिनंदन सिंह ने भी 3/16 के आंकड़े हासिल किए।.जवाब में हिमांशु सिंह ने 41 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली (9 चौके, 2 छक्के) और टीम को आराम से जीत दिलाई. भुवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भुवनेश्वर का इस तरह का प्रदर्शन देख यही अनुमान लगाया जा रहा है वह वर्ल्ड कप के लिए वापसी कर सकते है इस बार वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के उछाल वाली पिचों पर होगी. इस वाज से कई दिग्गज वनडे में उनकी वापसी भी चाह रहे हैं.

ALSO READ:पृथ्वी शॉ फ्लॉप, सरफराज के भाई शतक से चुके, ऋतुराज ने ठोका अर्धशतक, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...