IND vs SL

IND vs SL: कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर चल रहे भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने मजबूत पकड़ बना ली. भारत ने पहली पारी में 503/9 घोषित करने के बाद श्रीलंका को 290 रन पर ऑलआउट कर 213 रन की बढ़त हासिल की और आज चौथे दिन टीम इंडिया ने फॉलो-ऑन दिया. IND vs SL चौथे दिन के अंत तक श्रीलंका दूसरी पारी में 229/6 पर बना सका और श्रीलंका ने 16 रन की लीड ले पाया. भारत को अब सिर्फ चार विकेट और चाहिए, जबकि जीत की संभावना भारत के पक्ष में भी है.

श्रीलंका नहीं बचा सकी फॉलोओन, भारत ने ठोका

सुबह भारतीय गेंदबाजी ने 3 विकेट चटका कर श्रीलंका की पहली पारी 290 पर खत्म हुई. सोनल दिनुशा ने शानदार 103 रन बनाए, लेकिन टीम फॉलो-ऑन नहीं बचा सकी. IND vs SL मैच में भारत ने तुरंत फॉलो-ऑन थोप दिया. दूसरी पारी में श्रीलंका ने शुरुआती झटके झेले. मोहम्मद सिराज ने लाहिरु उदारा को और रविंद्र जडेजा ने कामिल मिशरा को आउट किया. इसके बाद पासिंदु सोरियाबंदरा (92) और कामिंदु मेंडिस (55) ने  भारतीय गेंदबाजी का डट के सामना किया. दोनों ने अच्छी साझेदारी हु लेकिन भारत के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा.

मानव सुथार ने सोरियाबंदरा को स्टंप आउट कर बड़ा झटका दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने मेंडिस को वापस भेजा. सारांश जैन ने निरोशन डिकवेला को एलबीडब्ल्यू आउट कर छठा विकेट लिया. दिन के अंत में केशरा नुवंथा (3*) और सोनल दिनुशा (7*) क्रीज पर टिके थे हालाँकि बारिश के कारण खेल रुक भी गया.

IND vs SL के पांचवे दिन भारत की जीत पक्की

IND vs SL मैच में श्रीलंका की लीड सिर्फ 16 रन है. भारत अगर पांचवें दिन जल्दी चार विकेट झटक लेता है तो लक्ष्य बहुत छोटा मिल सकता है. स्पिनर मनाव सुतार, जडेजा, सारांश जैन और पेसर प्रसिद्ध-सिराज फॉर्म में हैं. पिच पर स्पिन का असर बढ़ रहा है. ड्रॉ की संभावना है लेकिन कम है लेकिन भारत की गेंदबाजी यूनिट के सामने श्रीलंका की निचली पारी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकेगी और भारत चाहेगा छोटा लक्ष्य मिले और जीत हासिल करे.

ALSO READ:W W W…भुवनेश्वर कुमार का कोहराम, विकेट की लगा दी झड़ी, रन के लिए तरसे बल्लेबाज, 6 विकेट से दिलाई जीत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...